Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव इंडिया चलाने वाली कंपनी पर छापा

एचडीआईएल के निदेशक अशोक गुप्ता ने छापे की सूचना से इनकार किया : खबर है कि न्यूज चैनल ‘लाइव इंडिया’ को संचालित करने वाली रीयल इस्टेट की जानी-मानी कंपनी ‘हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ (एचडीआईएल) के मुंबई स्थित सभी कार्यालयों, दफ्तरों व साइटों पर कई विभागों ने एक साथ छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार ये छापे इनकम टैक्स, एक्साइज और सेबी की टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर डाले हैं। इस छापे को जहां कुछ लोग रुटीन स्क्रूटनी की कार्रवाई बता रहे हैं तो कुछ लोगों को कहना है कि एचडीआईएल द्वारा करोड़ों के आईपीओ लाने और फिर बाजार के धराशाई होने के बाद शेयरधारकों ने कई तरह की शिकायतें की थीं।

कहा जा रहा है कि इन शिकायतों की जांच के लिए ही ये छापे पड़े हैं। कुछ लोग इनकम टैक्स चोरी की शिकायत पर छापा पड़ने की बात कह रहे हैं। कुल मिलाकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने की मिल रही हैं। ज्ञात हो कि एचडीआईएल मुंबई स्टाक एक्सचेंज और नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी है। पिछले साल इस कंपनी का टर्नओवर 2380.7 मिलियन रुपये रहा। वधावन ग्रुप की इस कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन राकेश वधावन हैं और मैनेजिंग डायरेक्टर सारंग वधावन हैं। एचडीआईएल के निदेशक मंडल में कई प्रमुख लोग हैं। इनमें से एक अशोक गुप्ता से जब भड़ास4मीडिया ने छापे के बारे में बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके पास छापे की कोई सूचना नहीं है।

एचडीआईएल के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, क्लिक करें-  एचडीआईएल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...