हमारा हीरो कालम में इस बार अपनी ज़िंदगी से लेकर करियर, देश, समाज, पत्रकारिता से जुड़े सवालों के विस्तार से जवाब देंगे चर्चित टीवी पत्रकार और अपनी खास स्टाइल के लिए मशहूर पुण्य प्रसून वाजपेयी। समाज की संवेदना से गहरे जुड़े इस शख्स ने पत्रकारिता को न तो पेशा बनाया और न करियर बताया, उसने इसे ज़िंदगी का हिस्सा स्वीकार किया।
बाजार और टीआरपी के खेल के बावजूद आम आदमी के सवालों को सबसे बड़ी खबर बताने-बनाने वाले पुण्य प्रसून ने नागपुर में बिताए अपने अखबारी जीवन, एसपी से मुलाकात, आज तक की पारी, एनडीटीवी का साथ, सहारा से विदाई जैसे अपने जीवन के चर्चित पड़ावों पर बेबाकी से पक्ष रखा।
पत्रकारिता को ओढ़ने, बिछाने और जीने वाले पुण्य प्रसून ने भड़ास4मीडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इस विशेष इंटरव्यू को जल्द ही भड़ास4मीडिया पर आनलाइन किया जाएगा। अगर आपके भी कुछ सवाल हों तो आप [email protected] पर भेज सकते हैं लेकिन ये सवाल हर हाल में 26 जुलाई शनिवार की रात 8 बजे तक मिल जाने चाहिए। यह इंटरव्यू भड़ास4मीडिया पर रविवार को दोपहर बाद आनलाइन किया जाएगा।











