पत्रिका, भोपाल से तीन पत्रकारों ने इस्तीफा दिया : अमर उजाला, आगरा से दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम हैं योगेश जादौन और शैलेंद्र शुक्ला। इन दोनों ने नई पारी दैनिक जागरण, कानपुर में रिपोर्टर के रूप में शुरू की है। शैलेंद्र शुक्ला अमर उजाला के श्रीनगर ब्यूरो के इंचार्ज भी रह चुके हैं। योगेश जादौन अमर उजाला से पहले दैनिक भास्कर, जयपुर और यूपी न्यूज में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं। वे अमर उजाला, आगरा में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत थे।
पत्रिका, भोपाल से पलायन का सिलसिला जारी है। सूचना के अनुसार तीन पत्रकारों अजीत सिंह, राजेश्वर त्रिवेदी और चैतन्य चन्दन ने इस्तीफा दे दिया है। ये लोग कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।











