जॉयदीप दास गुप्ता और कोमोलिका ने सहारा के न्यूज चैनलों को बाय बोल दिया है। ये दोनों कोलकाता ब्यूरो में कार्यरत थे। जॉयदीप सहारा के साथ सात वर्षों से थे। उन्होंने नई पारी जी न्यूज के कोलकाता ब्यूरो चीफ के रूप में शुरू किया है। सहारा के पहले जॉयदीप टेलीग्राफ और स्टेट्समैन में काम कर चुके हैं। कोमोलिका ने सहारा छोड़ने के बाद कुछ दिनों के लिए कोलकाता स्थित पायनियर ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज में ब्रांड हेड के रूप में ज्वाइन किया लेकिन बाद में वे आकाश बांग्ला नामक रीजनल चैनल में चली आईं। उन्होंने इस चैनल में पोलिटिकल करेस्पांडेंट के रूप में काम शुरू कर दिया है। ज्ञत को कि जॉयदीप और कोमोलिका पति-पत्नी हैं।
संजीव कुमार ने इंडिया न्यूज के पटना ब्यूरो चीफ पद से इस्तीफा दे दिया है। वे इसी पद पर पी7न्यूज में चले गए हैं। संजीव के कार्यक्षेत्र में पूरा बिहार है। संजीव कोबरा पोस्ट, मौर्या टीवी, दिल्ली प्रेस, बैग फिल्म्स, दिल्ली प्रेस के साथ भी काम कर चुके हैं।











