Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पर्ल न्यूज नेटवर्क के एडीटर बने अवनीश मिश्र

अविनाश मिश्रदैनिक भास्कर, नई दिल्ली के स्थानीय संपादक अवनीश मिश्र ने  पर्ल न्यूज नेटवर्क (पीएनएन) को ज्वाइन कर लिया है। वे यहां बतौर संपादक कार्य देखेंगे। पीएनएन ने अभी हाल में ही एक मैग्जीन लांच किया है जिसका नाम है शुक्रवार। पीएनएन निकट भविष्य में कई अखबार, टीवी चैनल व अन्य कई मैग्जीन भी लांच करने की योजना बना रहा है। अवनीश मिश्र  बिजनेस पर केंद्रित टीवी चैनल, अखबार व मैग्जीन के संपादक हैं। जल्द ही यहां भर्तियां शुरू होने वाली हैं।

अविनाश मिश्रदैनिक भास्कर, नई दिल्ली के स्थानीय संपादक अवनीश मिश्र ने  पर्ल न्यूज नेटवर्क (पीएनएन) को ज्वाइन कर लिया है। वे यहां बतौर संपादक कार्य देखेंगे। पीएनएन ने अभी हाल में ही एक मैग्जीन लांच किया है जिसका नाम है शुक्रवार। पीएनएन निकट भविष्य में कई अखबार, टीवी चैनल व अन्य कई मैग्जीन भी लांच करने की योजना बना रहा है। अवनीश मिश्र  बिजनेस पर केंद्रित टीवी चैनल, अखबार व मैग्जीन के संपादक हैं। जल्द ही यहां भर्तियां शुरू होने वाली हैं।

पीएनएन का नया आफिस नोएडा में तैयार हो रहा है। फिलहाल गोपालदास टावर से पर्ल न्यूज नेटवर्क का कामधाम संचालित हो रहा है। अवनीश दैनिक भास्कर से इस्तीफा देने के बाद पीएनएन के कार्य से लंदन गए थे। उन्होंने  दैनिक भास्कर से इस्तीफा एक जून 2008 को दिया। 14 जून से 2 जुलाई तक लंदन में रहे। उन्होंने पर्ल न्यूज नेटवर्क को 14 जुलाई को ज्वाइऩ किया।

भड़ास4मीडिया से बातचीत के दौरान अवनीश मिश्र ने बताया कि दैनिक भास्कर में उनकी तीन वर्षों की पारी काफी शानदार रही और यहां काफी कुछ सीखने-समझने-जानने को मिला। वे पर्ल न्यूज नेटवर्क में आने के पीछे वजह बताते हैं कि यहां बिजनेस पर केंद्रित चैनल व अखबार लांच किया जाना है जिसमें काफी कुछ करने का मौका मिलेगा।

अविनाश मिश्रअपने विनम्र व सहज स्वभाव के लिए लोकप्रिय अवनीश देश के हिंदी के उन चुनिंदा बिजनेस पत्रकारों में से हैं जिन्होंने मीडिया में आने से पहले बिजनेस के विभिन्न आयामों पर गहन पढ़ाई-लिखाई करने के साथ-साथ जमीनी अनुभव हासिल करने के लिए फील्ड में भी उतरे। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कैपिटल मार्केट से फाइनेंसियल एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा, जापान इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल बिजनेस टोक्यो से इंटरनेशनल फाइनांस में डिप्लोमा, नेशनल काउंसिल आफ फाइनेंसियल मैनेजमेंट से म्यूचुअल फंड कैपिटल मार्केट डेरीवेटिव्स सर्टीफिकेशन, जेवियर इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन बांबे से मास मीडिया की पढ़ाई की। अवनीश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एमफिल करने के बाद वर्ष 1992 में बतौर फ्रीलांसर पत्रकारिता शुरू की। वे नवभारत टाइम्स के लिए पांच वर्षों तक लगातार लिखते रहे। इन दिनों उन्हें जेआरफ मिल रहा था।

बाद में उन्होंने यूटीआई म्युचुअल फंड परीक्षा उत्तीर्ण कर इसके बांबे कारपोरेट आफिस में नियुक्त हो गए। यहां वो 97 से 2001 तक रहे इसके बाद इनका तबादला चेन्नई रीजनल आफिस में बतौर एचआरडी हेड कर दिया गया। चेन्नई में वे 2001 से 2003 तक रहे। वर्ष 2003 में देहरादून यूटीआई में ट्रांसफर हो गया। यहां उन्होंने यूटीआई की मार्केटिंग का काम संभाला। वरिष्ठ पत्रकार राजेश रपरिया की प्रेरणा से वे फिर मीडिया में लौट आए और एक मार्च 2004 को अमर उजाला में बिजनेस ब्यूरो हेड के रूप में ज्वाइन किया। यहां वे अगस्त 2005 तक रहे इसके बाद दैनिक भास्कर में एक्जीक्यूटिव एडीटर कारपोरेट के रूप में ज्वाइन किया और रेजीडेंट एडीटर के रूप में इस्तीफा देकर अब पीएनएन में बतौर एडीटर नई पारी शुरू कर चुके हैं। भड़ास4मीडिया की तरफ से अवनीश को शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...