सप्ताह 37वां, 6 सितंबर से 12 सितंबर 09 तक : इस हफ्ते पायदान में एक उलटफेर हुआ है। डीडी न्यूज अब तेज से आगे निकल चुका है। डीडी को यह फायदा उसकी टीआरपी में 0.8 अंक जुड़ने के कारण मिला। हिंदी के शीर्ष न्यूज चैनलों की बात करें तो टैम वालों ने आज तक और इंडिया टीवी, दोनों में नूराकुश्ती शुरू करा दी है। दोनों के बीच अब फासला बिलकुल मामूली रह गया है। कब कौन आगे पीछे हो जाए, कहा नहीं जा सकता। इस हफ्ते आज तक पूरे 1.3 लुढ़का है तो इंडिया टीवी को 1.1 का फायदा दिखाया गया है। इस कारण अब दोनों की टीआरपी में बस 0.3 का अंतर रह गया है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान जी न्यूज को उठाना पड़ा है। उसे कुल 1.4 अंकों का नुकसान हुआ है। इस कारण जी न्यूज के बिलकुल करीब पहुंच गया है एनडीटीवी इंडिया। दोनों के बीच 0.4 का फासला रह गया है। कुल मिलाकर टैम वाले टीआरपी का रहस्य रोमांच बनाए हुए हैं।
इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–
आज तक- 17.4(गिरा 1.3), इंडिया टीवी- 17.1 (चढ़ा 1.1), स्टार न्यूज- 14.8 (चढ़ा 0.4), जी न्यूज- 10.0 (गिरा 1.4), एनडीटीवी इंडिया- 9.6 (चढ़ा 0.2), आईबीएन7- 9.1 (यथावत), समय- 6.6 (यथावत), न्यूज24 – 4.8 (गिरा 0.4), डीडी न्यूज- 4.1 (चढ़ा 0.8), तेज- 3.7 (चढ़ा 0.1), लाइव इंडिया- 2.0 (चढ़ा 0.1), इंडिया न्यूज- 0.9 (चढ़ा 0.1)
स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 37वां, 6 सितंबर से 12 सितंबर 09 तक,
मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+











