Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खोजी पत्रकारिता पर नई पत्रिका का विमोचन

पत्रिका का विमोचन करते वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव, भाषा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और पत्रिका के सम्पादक रजनीश कुमार मिश्रा।

खोजी पत्रकारिता पर आधारित सम्पूर्ण पारिवारिक पत्रिका ‘अविजित’ का विमोचन लखनऊ प्रेस क्लब में हुआ। विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने कहा कि ऐसी पत्रिका एक अरसे के बाद देखने को मिली है, जिसमें खोजी पत्रकारिता के अलावा समाज के हर वर्ग से सम्बन्धित लोगों के लिए कुछ न कुछ जानकारी की चीजें हैं।

पत्रिका का विमोचन करते वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव, भाषा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और पत्रिका के सम्पादक रजनीश कुमार मिश्रा।

खोजी पत्रकारिता पर आधारित सम्पूर्ण पारिवारिक पत्रिका ‘अविजित’ का विमोचन लखनऊ प्रेस क्लब में हुआ। विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने कहा कि ऐसी पत्रिका एक अरसे के बाद देखने को मिली है, जिसमें खोजी पत्रकारिता के अलावा समाज के हर वर्ग से सम्बन्धित लोगों के लिए कुछ न कुछ जानकारी की चीजें हैं।

विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाषा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि यह पत्रिका आने से समाज को एक मजबूत स्तम्भ मिलेगा जिसके सहारे आम जनता अपनी समस्या सरकार तक पहुंचा सकेगी और भ्रष्टाचारियों की पोल खुलेगी। पत्रिका के सम्पादक रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी यह पत्रिका हर वर्ग के लिए है और इसमें उन सभी खबरों का समावेश होगा जो समाज को एक नयी दिशा दे सके।


पत्रिका के पहले अंक में संपादक रजनीश ने जो सम्पादकीय लिखा है, वह इस प्रकार है-


एक नई शुरुआत : अपनी पत्रकारिता के कई सालों के अनुभव में मैने पाया कि आज पत्रकारिता सिर्फ क्रिकेट, सिनेमा और क्राइम में उलझ कर रह गयी है। समाज व समाज में रहने वाले लोगों और उनकी समस्याओं के प्रति आज मीडिया उतना जागरूक नहीं है जितना पहले कभी हुआ करता था। इसीलिए हिन्दुस्तान की राजधानी से लेकर गांव तक के लोगों की समस्याओं को जनता और समाज के सामने लाने के उद्देश्य से मै ‘अविजित’ नामक पत्रिका को शुरू करने जा रहा हूं जिसका पहला अंक इसी अगस्त माह से निकलेगा। जैसा कि पत्रिका के नाम से ही विदित है ‘अविजित’ यानि जिसे कोई जीत न सके। मेरा भी यही प्रयास है कि मै आजकल पत्रकारिता में फैली बुराईयों से दूर रहकर अविजित होकर समाज में फैली बुराईयों का पर्दाफाश कर सकूं और आम जनता से लेकर छोटे-बडे़ सभी व्यक्तियों की समस्याओं को जनता और सरकार के सामने ला सकूं ताकि सरकार के प्रतिनिधि जनता के प्रति अपना कर्तव्य ठीक से निभा सकें और समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सके। इसके अलावा इस पत्रिका के माध्यम से समाज में रहने वाले हर छोटे-बड़े व्यक्ति और परिवार में रहने वाले हर आयु वर्ग के लोगों का ज्ञानवर्धन कर उनकी समस्याओं को अपनी पत्रिका के माध्यम से दूर करने का प्रयास कर सकूं। क्यों कि मेरा मानना है कि मेरे देश में योग्यताओं की कमी नहीं है, ज्ञान की कमी नहीं है, सिर्फ इन सब चीजों को सकारात्मक राह दिखाने की आवश्यकता है। जिसको ध्यान में रख कर मैं अपनी पत्रिका ‘अविजित’ को माध्यम बना रहा हूं। जिसमें समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों के लिए सकारात्मक ज्ञानवर्धन की सूचनायें होंगी, जो मेरे देश के लोगों का मार्ग प्रशस्त करेंगी।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...