Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘फिडेल सॉफटेक ने मेरा पैसा मार लिया है’

यशवंत भाई, पुणे स्थित कंपनी फिडेल सॉफटेक प्रा. लि. के लिए मैंने 20 हजार शब्‍दों का अनुवाद दो महीने पहले किया था। हमारे बीच 85 पैसे प्रति शब्‍द का रेट तय हुआ था  मेरे द्वारा नियत समय पर अनुवाद कार्य पूरा कर भेजे जाने के बाद फिडेल के एक कर्मचारी सुदर्शन हर्षे ने एक ग्‍लॉसरी भेजी कि आपको फला-फला शब्‍दों की जगह पर फला-फला शब्‍द रखने हैं। मैंने कहा मेरे लिए उसी पैसे में यह संभव नहीं है। अगर आपके पास कोई ग्‍लॉसरी थी, तो पहले देना चाहिए था, पूरा काम खत्‍म होने पर इस तरह की मूर्खतापूर्ण कवायद मैं नहीं करूंगा। इस पर उस आदमी ने कहा कि ऐसा नहीं करोगे तो हम पैसे काट लेंगे।

कामता को कंपनी की तरफ से भेजा गया पीओ

और अब दो महीनों बाद उन लोगों ने वही किया। कंपनी के जिम्‍मेदार अधिकारी मंदार इनामदार ने अपने स्‍टाफ के जरिये मेल भिजवाकर पैसा नहीं देने का ऐलान कर दिया और फोन पर कहा कि जो कर सकते हो कर लो। मैंने मामले की लिखित शिकायत एसपी ट्रांस-गोमती, लखनऊ को कर दी है। आपके सूचनार्थ पीओ संलग्‍न है ईमेल के साथ।

फिडेल सॉफटेक प्रा. लिमिटेड का पता इस प्रकार है-

Fidel Softech Pvt. Ltd.

“The HUB”, Lane No. 6,

North Main Road, Koregaon Park

Pune- 411001, MS, India.

Phone : +91-20-66463200

Fax : +91-20-66463200

Mail to : [email protected]

अगर इस मामले में मेरी कुछ मदद करा सकें तो अपने पत्रकार साथियों और भड़ास4मीडिया का आभारी रहूंगा।

-कामता प्रसाद

स्वतंत्र पत्रकार, लखनऊ

मेल: [email protected] मोबाइल: 09307996942

मीडिया के साथियों

आपसे निवेदन है कि आप इस मामले में कामता जी की मदद करें। कामता जी प्रतिभावन और जुझारू पत्रकार हैं जो दिल्ली से होते हुए इन दिनों लखनऊ पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य में कई तरह की दिक्कतों के कारण कामता जी फिलहाल किसी मीडिया कंपनी के साथ जुड़कर नौकरी कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। वे अनुवाद करके अपने घर-परिवार का खर्च चलाते हैं और अपना महंगा इलाज कराते हैं। अगर कोई साथी कामता जी की मदद करे तो न सिर्फ भड़ास4मीडिया के इस मंच की सार्थकता है बल्कि यह भी साबित कर सकेंगे कि दुख और मुश्किल के समय हम सभी साथी एकजुट रहते हैं।

आभार के साथ

यशवंत

एडिटर, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...