फिलहाल जो सूचना है उसके मुताबिक दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम हैं हरिश्चंद्र यादव और दुष्यंत शर्मा। ये दोनों हिंदुस्तान में काफी लंबे समय से कार्यरत थे। इन दोनों ने ही दिल्ली से जल्द लांच होने वाले नई दुनिया अखबार में ज्वाइन किया है। हरिश्चंद्रर यादव के बारे में बताया जाता है कि वे पिछले दो दशक से दैनिक हिंदुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे वहां बतौर चीफ सब एडीटर कार्यरत थे। वे नई दुनिया में एडीटर आपरेशंस के पद पर जा रहे हैं। न्यूज, फीचर, बिजनेस, खेल….सभी क्षेत्रों में काम का अच्छा अनुभव रखने वाले हरिश्चंद्र को नई जिम्मेदारी में इन सभी सेक्शन्स के बीच बेहतर समन्वय व प्लानिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह दुष्यंत शर्मा समसामयिक विषयों पर लिखने-पढ़ने के लिए जाने जाते हैं। वे पानी पर अपनी विशेषज्ञता रखते हैं। नई दुनिया में उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। इन दोनों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं। खबर है कि अभी कुछ और लोग जल्द ही हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर नई दुनिया की ओर रुख करने वाले है।











