टीवी से कई खबरें हैं। सुमित झा ने भोजपुरी के आने वाले चैनल महुआ में बतौर एंकर ज्वाइन किया है। इससे पहले वे टीवी लाइव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चैनल नेपाल 1 में बतौर एंकर काम कर रहे थे।
राजन मिश्रा और विजय बहादुर पांडेय ने आजाद न्यूज चैनल छोड़ दिया है। इन दोनों ने स्पेस टीवी ज्वाइन किया है।
पिछले दिनों लोनी में हुए बवाल के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन ने वहां चल रहे दर्जनों केबल न्यूज चैनलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया है। इससे इन चैनलों में कार्य कर रहे सैकड़ों पत्रकार फिलहाल बेकार बैठे हुए हैं।
बताया जाता है कि लोनी प्रकरण में कुछ केबल चैनलों ने गलत व भड़काने वाली खबरें दिखाईं जिसके बाद जिला प्रशासन ने इन चैनलों को अगले आदेश तक ब्रेक लेने का आदेश दे दिया।











