Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस रविवार रामकृपाल सिंह होंगे रू-ब-रू

रामकृपाल सिंहभड़ास4मीडिया के साप्ताहिक कालम हमारा हीरो में इस बार वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह। टीवी और प्रिंट दोनों विधाओं में सिद्धहस्त इस देसज शख्स के भीतर आज भी फैजाबाद के उसी गांव की मिट्टी की महक है जहां उन्होंने जन्म लेने के बाद पहली से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई भी की। जौनपुर और बनारस में उच्च शिक्षा के दौरान एक्टीविस्ट के तौर पर भी सक्रिय रहे। बाद में नियति उन्हें खुद ब खुद मीडिया की तरफ खींच लाई। उन्हें आज भी मलाल है कि वे बनना कुछ चाहते थे, बन कुछ गए।

रामकृपाल सिंहभड़ास4मीडिया के साप्ताहिक कालम हमारा हीरो में इस बार वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह। टीवी और प्रिंट दोनों विधाओं में सिद्धहस्त इस देसज शख्स के भीतर आज भी फैजाबाद के उसी गांव की मिट्टी की महक है जहां उन्होंने जन्म लेने के बाद पहली से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई भी की। जौनपुर और बनारस में उच्च शिक्षा के दौरान एक्टीविस्ट के तौर पर भी सक्रिय रहे। बाद में नियति उन्हें खुद ब खुद मीडिया की तरफ खींच लाई। उन्हें आज भी मलाल है कि वे बनना कुछ चाहते थे, बन कुछ गए।

पत्रकारिता में आने को एक दुर्घटना बताने वाले रामकृपाल इन दिनों वायस आफ इंडिया (वीओआई) न्यूज चैनल के सर्वेसर्वा होने के बावजूद अपने निजी जीवन में उतने ही सहज, विनम्र व संवेदनशील हैं जितना वे मीडिया के क्षेत्र में पैर रखते वक्त थे। एक सजग पत्रकार, सरोकार वाला पत्रकार होने के साथ-साथ रामकृपाल एक हार्डकोर प्रोफेशनल भी हैं। तभी तो उन्होंने अपने करियर के 30 वर्षों में से 24 वर्षों की पारी देश के सबसे बड़े मीडिया हाउस टाइम्स ग्रुप के संग खेली। 

पत्रकारिता में रामकृपाल जैसे लोग अब गिनती के मिलेंगे जो  प्रोफेशनल व एथिकल दोनों साथ-साथ हैं। अब जबकि मार्केट, माल और मालिक के दबाव में बड़े बड़े संपादक संपादकीय नैतिकता और सामाजिक सरोकार को तेल लेने के लिए भेज चुके हैं, रामकृपाल हर हाल में न्यूनतम पक्षधरता होने की बात करते हैं, और इसे अपने चैनल में लागू करने को कटिबद्ध हैं। इसे वो थोड़ी मुश्किल राह तो जरूर मानते हैं पर उनका अपने करियर का अनुभव है कि मुश्किल चीज जब सिरे चढ़ती है तो देर तक रंग जमाती है। 

भड़ास4मीडिया के एडीटर यशवंत सिंह से विस्तार से बातचीत के दौरान रामकृपाल ने गांव से शुरुआती पढ़ाई-लिखाई से लेकर बनारस, मुंबई, दिल्ली की यात्राओं और करियर के विभिन्न पड़ावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वायस आफ इंडिया की दशा-दिशा पर भी रोशनी डाली। अपनी जिंदगी के फलसफे का खुलासा किया। उन सारे सवालों, विवादों के जवाब दिए, जो उनसे या उनके चैनल से जुड़ी हुई हैं।

रामकृपाल की बेबाक बातों से आपको रू-ब-रू कराएंगे इस रविवार को। आपके मन में भी अगर रामकृपाल सिंह को लेकर कोई सवाल हो तो आप उनसे पूछ सकते हैं। बस, [email protected] पर अपने सवाल शनिवार शाम 6 बजे के पहले पहले मेल कर दें। उन समस्त सवालों को रामकृपाल तक पहुंचाया जाएगा और उनके जवाब प्रकाशित किए जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...