Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘रजत शर्मा के सिर पर सींग, हाथ में सांप’

आरकुट पर इंडिया टीवी से घृणा करने वालों ने रजत शर्मा की यही तस्वीर लगाई है.बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा! जो है नाम वाला वही तो बदनाम है! लगता है कुछ ऐसा ही फंडा इंडिया टीवी का है। तभी तो इलेक्ट्रानिक मीडिया की मंडी में इंडिया टीवी सफलतापूर्वक अपना माल बेच रहा है, और लोग हैं कि उसे उल्टा-सीधा आए दिन सुनाए जा रहे हैं। ये अलग बात है कि उसकी सफलता से जलने वाले या खबरों की बजाय खिलवाड़ दिखाने का आरोप लगा उसे पथभ्रष्ट करार देने के बाद पानी पीकर जी भर कोसने वाले ऐसे लोग किसी भी सूरत में इंडिया टीवी को माफ नहीं करते। कुछ ऐसे ही नामुरादों ने इंडिया टीवी के विरोध के लिए नायाब तरीका निकाला है।

आरकुट पर इंडिया टीवी से घृणा करने वालों ने रजत शर्मा की यही तस्वीर लगाई है.बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा! जो है नाम वाला वही तो बदनाम है! लगता है कुछ ऐसा ही फंडा इंडिया टीवी का है। तभी तो इलेक्ट्रानिक मीडिया की मंडी में इंडिया टीवी सफलतापूर्वक अपना माल बेच रहा है, और लोग हैं कि उसे उल्टा-सीधा आए दिन सुनाए जा रहे हैं। ये अलग बात है कि उसकी सफलता से जलने वाले या खबरों की बजाय खिलवाड़ दिखाने का आरोप लगा उसे पथभ्रष्ट करार देने के बाद पानी पीकर जी भर कोसने वाले ऐसे लोग किसी भी सूरत में इंडिया टीवी को माफ नहीं करते। कुछ ऐसे ही नामुरादों ने इंडिया टीवी के विरोध के लिए नायाब तरीका निकाला है।

इन लोगों ने मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट आरकुट पर इंडिया टीवी के खिलाफ एक कम्युनिटी का गठन कर दिया है। आरकुट पर जाकर देखेंगे तो वहां इंडिया टीवी के विरोधियों की अच्छी खासी जमात इकट्ठी हो गई है। ‘वी हेट इंडिया टीवी’ नामक कम्युनिटी प्रोफाइल में कुल एक हजार दो सौ पच्चीस लोग सदस्य हैं। अन्य न्यूज चैनलों से घृणा करने वालों ने भी अपनी-अपनी कम्युनिटी बनाई हुई है लेकिन सदस्य संख्या के आधार पर सबसे ज्यादा घृणा करने वाले इंडिया टीवी विरोधी कम्युनिटी में हैं।

‘वी हेड इंडिया टीवी…इट सक्स…’ नामक कम्युनिटी प्रोफाइल में रजत शर्मा की जो तस्वीर लगाई गई है, उसमें उनके सिर पर दो सींग दिखाए गए हैं और हाथ में सांप पकड़े हुए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे कम्युनिटी निर्माता रजत शर्मा को भूत-प्रेत और नाग-नागिन के खेल का उस्ताद मानता हो। एनडीटीवी और बरखा दत्त संयुक्त रूप से घृणा करने वाली एक कम्युनिटी में सदस्य संख्या सिर्फ एक है। लग रहा है कि किसी बंदे के दिल को एनडीटीवी ने दुखाया है और उसने अकेले दम पर ही एनडीटीवी और बरखा दत्त के विरोध में कम्युनिटी निर्माण कर विरोध का झंडा बुलंद कर दिया है। एकला चलो रे…. नारा यहीं सटीक दिखता है। एनडीटीवी से घृणा करने के नाम पर एक और कम्युनिटी है जिसमें कुल पांच सदस्य हैं। वहीं एक कम्युनिटी एनडीटीवी के प्रशंसकों की भी है जिसकी सदस्य संख्या 17212 है।

आज तक से घृणा करने के नाम पर भी एक कम्युनिटी का संचालन किया जा रहा है। इसकी सदस्य संख्या 364 है। स्टार न्यूज से घृणा करने वाले दो कम्युनिटी एकाउंट हैं जिसमें क्रमशः 204 और 37 सदस्य हैं। एक कम्युनिटी है ‘आई हेट स्टार न्यूज एंड इंडिया टीवी’ नाम से। कोई बंदा इन दोनों न्यूज चैनलों से इकट्ठे नाराज दिख रहा है। तभी तो उसने इन दोनों से निपटने के लिए एक ही कम्युनिटी एकाउंट का सहारा लिया और दोनों से संयुक्त रूप से घृणा करने वालों का आह्वान कर दिया। इसकी सदस्य संख्या 36 है। जी न्यूज से घृणा करने वाली एक कम्युनिटी में 36 सदस्य हैं।

ऐसा नहीं कि आरकुट पर सिर्फ आज तक, इंडिया टीवी, स्टार न्यूज, जी न्यूज और एनडीटीवी के ही विरोधी हैं। आरकुट पर खुला खेल होता है। आप किसी को नापसंद करते हैं तो उसके खिलाफ तुरंत एक कम्युनिटी बना दें और दुश्मन के दुश्मन को न्योता भेजकर विरोधों की एकता कायम कर लीजिए। तो, बहुत से लोगों, बहुत से चैनलों, बहुत सी कंपनियों, बहुत सी हस्तियों के खिलाफ यहां खुलेआम कम्युनिटी बनाकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया जाता है। चलिए, हमने तो आपको सिर्फ पांच बड़े चैनलों का आरकुट पर घृणा का हाल बताया, आप तलाशिए कि अन्य न्यूज चैनलों से लव एंड हेट करने वालों की आरकुट पर क्या स्थिति है। आप पाएंगे कि बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई, पुण्य प्रसून वाजपेयी जैसे टीवी जर्नलिस्टों के फैन क्लब भी आरकुट पर चलाए जा रहे हैं जिसकी सदस्य संख्या अच्छी खासी है।

अगर आप आरकुट के मेंबर हैं तो उपरोक्त बातों की पुष्टि के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और खुद अपनी आंखों से देख लें-

  1. वी हेट इंडिया टीवी, इट सक्स..
  2. आई हेट आज तक
  3. वी हेट एनडीटीवी एंड बरखा दत्त
  4. वी हेट एनडीटीवी
  5. आई हेट स्टार न्यूज
  6. आई हेट स्टार न्यूज
  7. आई हेट इंडिया टीवी… स्टार न्यूज….
  8. वी हेट जी न्यूज
  9. एनडीटीवी फैन क्लब
  10. पुण्य प्रसून वाजपेयी का फैन क्लब
  11. राजदीप सरदेसाई फैन क्लब
  12. बरखा दत्त फैन क्लब
  13. सीएनएन-आईबीएन फैन क्लब
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...