Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अभिमनोज नवभारत, मुंबई के आरई बने

पत्रकार अभिमनोज नवभारत के मुंबई संस्करण के नये स्थानीय संपादक बनाये गये हैं। इसके पहले वे नवभारत, जबलपुर में आठ वर्षों से स्थानीय संपादक के रूप में पदस्थ थे। फिलहाल नवभारत, जबलपुर में अभिमनोज के स्थान पर किसी और की नियुक्ति की सूचना नहीं है। मूलतः बिहार के रहने वाले पत्रकार अभिमनोज ने नई दुनिया से पत्रकारिता की शुरुआत की।

पत्रकार अभिमनोज नवभारत के मुंबई संस्करण के नये स्थानीय संपादक बनाये गये हैं। इसके पहले वे नवभारत, जबलपुर में आठ वर्षों से स्थानीय संपादक के रूप में पदस्थ थे। फिलहाल नवभारत, जबलपुर में अभिमनोज के स्थान पर किसी और की नियुक्ति की सूचना नहीं है। मूलतः बिहार के रहने वाले पत्रकार अभिमनोज ने नई दुनिया से पत्रकारिता की शुरुआत की।

नई दुनिया के विभाजन के बाद वे इंदौर संस्करण के साथ चले गये। कुछ वर्ष व्यतीत करने के बाद रायपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक से जुड़ गये। एक बार फिर उनकी वापसी इंदौर में हुई और वे नवभारत, इंदौर के सम्पादक बनाये गये। नवभारत ने अपने नये संस्करण सतना में उन्हें सम्पादक बनाकर भेजा और इसके बाद वे नवभारत, जबलपुर के स्थानीय सम्पादक बनाये गये। लगभग एक पखवाड़ा पूर्व उन्होंने नवभारत को अलविदा कह दिया। उनके नवभारत, जबलपुर से पृथक हो जाने के बाद नवभारत समूह के नागपुर ग्रुप ने उन्हें मुंबई संस्करण का स्थानीय सम्पादक नियुक्त किया है। ज्ञात रहे कि नवभारत समूह का एक ग्रुप मध्य प्रदेश में नवभारत का संस्करण देखता है तो दूसरा ग्रुप मुंबई एवं तीसरा छतीसगढ़ का।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...