Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज24 ने समय को पछाड़ा, हफ्ते का हीरो इंडिया टीवी

सप्ताह 39वां, 20 सितंबर से 26 सितंबर 09 तक : आखिरकार न्यूज24 ने सहारा का ‘समय’ खराब कर ही दिया। कई महीनों से पिछड़ने का दंश झेल रहे न्यूज24 ने सहारा के नेशनल न्यूज चैनल समय से फिर आगे निकलने में कामयाबी हासिल कर ली है। ऐसा न्यूज24 की टीआरपी में इस हफ्ते पूरे 0.7 अंक जुड़ने और समय की टीआरपी में 0.2 की कमी होने के कारण हो सका है।

सप्ताह 39वां, 20 सितंबर से 26 सितंबर 09 तक : आखिरकार न्यूज24 ने सहारा का ‘समय’ खराब कर ही दिया। कई महीनों से पिछड़ने का दंश झेल रहे न्यूज24 ने सहारा के नेशनल न्यूज चैनल समय से फिर आगे निकलने में कामयाबी हासिल कर ली है। ऐसा न्यूज24 की टीआरपी में इस हफ्ते पूरे 0.7 अंक जुड़ने और समय की टीआरपी में 0.2 की कमी होने के कारण हो सका है।

दरअसल न्यूज24 ने अपनी लांचिंग के कुछ महीनों के भीतर ही समय को बीट करने में सफलता हासिल कर ली थी और लगातार समय से आगे रहा। पर जब समय से न्यूज24 पिछड़ा तो कई महीनों तक पिछड़ता ही रहा। कहा जाता है कि न्यूज24 ने खर्चे घटाओ अभियान के तहत डिस्ट्रीव्यूशन पर होने वाले खर्च से भी हाथ खींच लिया था जिसके कारण चैनल की दृश्यता कम हो गई थी। इसका असर चैनल की टीआरपी पर पड़ा। सहारा प्रबंधन ने समय के वितरण को दुरुस्त किया था जिससे उसे टीआरपी में बढ़ोत्तरी के रूप में इनाम मिला। अब फिर न्यूज24 के आगे निकल जाने से समय की टीम पर दबाव बढ़ गया है।

इस हफ्ते की टीआरपी का हीरो इंडिया टीवी है। उसने पूरे 1.6 की वृद्धि हासिल की है। इसकी आज तक से दूरी अब सिर्फ 0.5 अंकों की रह गई है। एनडीटीवी इंडिया इस हफ्ते जी न्यूज से बस 0.2 की ही दूरी पर है। पिछले कुछ महीनों से एनडीटीवी इंडिया लगातार ग्रो कर रहा है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 18 (गिरा 0.3), इंडिया टीवी- 17.5 (चढ़ा 1.6), स्टार न्यूज- 14.5 (गिरा 0.7), जी न्यूज- 9.6 (चढ़ा 0.2), एनडीटीवी इंडिया- 9.4 (चढ़ा 0.3), आईबीएन7- 9.0 (चढ़ा 0.1), न्यूज24 – 5.9 (चढ़ा 0.7), समय- 5.5 (गिरा 0.2), डीडी न्यूज- 3.7 (गिरा 1.3), तेज- 3.3 (गिरा 0.8), लाइव इंडिया- 2.4 (चढ़ा 0.2), इंडिया न्यूज- 1.2 (चढ़ा 0.3)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 39वां, 20 सितंबर से 26 सितंबर 09 तक

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...