Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

स्टिंग जर्नलिज्म पर आज राष्ट्रीय कार्यशाला

दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में आज शनिवार, 3 अक्टूबर को स्टिंग जर्नलिज्म पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में स्टिंग ऑपरेशन के तमाम पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी तो दी ही जाएगी, साथ ही इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन ब्राडकास्टर्स क्लब ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने किया है। कार्यशाला में टेलीविज़न इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियाँ एक दर्ज़न से भी ज़्यादा पत्रकारिता संस्थानों के तकरीबन 125 छात्रों को स्टिंग आपरेशन की संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में आज शनिवार, 3 अक्टूबर को स्टिंग जर्नलिज्म पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में स्टिंग ऑपरेशन के तमाम पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी तो दी ही जाएगी, साथ ही इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन ब्राडकास्टर्स क्लब ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने किया है। कार्यशाला में टेलीविज़न इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियाँ एक दर्ज़न से भी ज़्यादा पत्रकारिता संस्थानों के तकरीबन 125 छात्रों को स्टिंग आपरेशन की संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

बीसीआई के मुताबिक इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य से छात्रों को स्टिंग पत्रकारिता के बारे में न केवल जागरूक बनाना है बल्कि उन्हें इस तरह से प्रशिक्षित करना भी है कि वे आगे चलकर इस विधा का सही ढंग से प्रयोग कर सकें। टीवी चैनलों में स्टिंग पत्रकारिता के बढ़ते महत्व को देखते हुए छात्रों को इस तरह के प्रशिक्षण की सख़्त आवश्यकता है। बीसीआई का कहना है कि स्टिंग ऑपरेशन पर छात्रों के लिए आयोजित होने वाली शायद ये पहली वर्कशाप है। स्टिंग ऑपरेशन को लेकर अरसे से विवाद उठते रहे हैं। कानूनी और नैतिक आधार पर इसका विरोध भी किया जाता रहा है। यहाँ तक कि एक समय तो सरकार ने कंटेंट कोड के बहाने इस पर रोक लगाने तक का मन बना लिया था। लेकिन कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जनहित में अगर स्टिंग ऑपरेशन किए जाते हैं तो उनमें कोई बुराई नहीं है। इस तरह उसने एक तरह से स्टिंग आपरेशन पर अपनी मुहर लगा दी। इसके बावजूदर अभी भी इस बात को लेकर विवाद बना हुआ है कि जनहित के दायरे में क्या आएगा और क्या नहीं? वर्कशाप में इस मुद्दे पर भी विशेषज्ञ रोशनी डालेंगे।

स्टिंग ऑपरेशन पर होने वाली इस एक दिवसीय वर्कशाप में जो प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं उनमें स्टिंग आपरेशन से जुड़े कई पत्रकार भी शामिल हैं। इनमें से प्रमुख हैं कुमार बादल, श्रीपाल शक्तावत, अनुरंजन झा और संजीव चौहान। न्यूज़ 24 के अजीत अंजुम, जाने-माने एंकर मनोज रघुवंशी, मुकेश कुमार और ओंकारेश्वर पांडे के अलावा दूरदर्शन के पीएन सिंह और द संडे इंडियन के अनिल पांडे भी छात्रों से वर्कशाप में रूबरू होंगें। दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के डी कपूर और डा. श्याम कश्यप इसमें स्टिंग ऑपरेशन के कानूनी एवं नैतिक पक्षों के बारे में छात्रों को बताएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टाइम्स फाऊंडेशन के प्रमुख पी सी पांडे करेंगे और मुख्य अतिथि होंगे शरद दत्त।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...