Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

कैलाश सेंगर ने निराला सम्मान ग्रहण किया

[caption id="attachment_15913" align="alignleft"]निराला सम्मान प्राप्त करने के बाद कवि कैलाश सेंगर के साथ रामगोपाल शर्मा, देवकीनंदन बूबना, सत्यनारायण सत्तन, विश्वनाथ सचदेव, जयवंती बेन मेहतानिराला सम्मान प्राप्त करने के बाद कवि कैलाश सेंगर के साथ रामगोपाल शर्मा, देवकीनंदन बूबना, सत्यनारायण सत्तन, विश्वनाथ सचदेव, जयवंती बेन मेहता[/caption]हिंदी कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कवियों को मुम्बई की प्रसिद्ध संस्था ‘साहित्य कला संगम’ द्वारा दिया जाने वाला अखिल भारतीय सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ सम्मान इस वर्ष गीतकार एवं हास्य-व्यंग्य कवि तथा वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सेंगर को एक भव्य आयोजन में प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न, शाल एवं श्रीफल के साथ 41 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गयी। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि थीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता।

निराला सम्मान प्राप्त करने के बाद कवि कैलाश सेंगर के साथ रामगोपाल शर्मा, देवकीनंदन बूबना, सत्यनारायण सत्तन, विश्वनाथ सचदेव, जयवंती बेन मेहताहिंदी कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कवियों को मुम्बई की प्रसिद्ध संस्था ‘साहित्य कला संगम’ द्वारा दिया जाने वाला अखिल भारतीय सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ सम्मान इस वर्ष गीतकार एवं हास्य-व्यंग्य कवि तथा वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सेंगर को एक भव्य आयोजन में प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न, शाल एवं श्रीफल के साथ 41 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गयी। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि थीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता।

‘नवनीत’ के संपादक विश्वनाथ सचदेव ने कैलाश सेंगर की रचनाधर्मिता पर प्रकाश डाला। संस्था के प्रमुख देवकीनंदन बूबना एवं रामगोपाल शर्मा ने पुरस्कार के विषय में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि 30 वर्ष पहले अकोला के मंच पर जब मैंने पहली बार कैलाश सेंगर की रचनाओं को सुना था, तभी उनकी ‘काव्यक्षमता’ के लिए भविष्यवाणी की थी।

इस सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्री सेंगर ने कहा कि यह सम्मान मेरे वरिष्ठों द्वारा मुझमें बोए गए काव्य-बीज का सम्मान है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कई कविताएं प्रस्तुत कीं। ‘बच्चों के कंचों की गूंजें जरा ध्यान से सुन लेना/ मंदिर की घंटी उनकी ही नकल उतारा करती है…’ तथा ‘तू मुझे लिख के रोज खत ये पूछता क्यों है/ बड़ा है रब या मोहब्बत ये पूछता क्यों है, जो तेरे मेरे बीच फूल सा महकता है/ वो इश्क है या इबादत ये पूछता क्यों है…’ जैसी उनकी कई काव्य पंक्तियों को श्रोताओं द्वारा सराहा गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...