Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

वरिष्ठों ने पढ़ाया स्टिंग आपरेशन का पाठ

स्टिंग ऑपरेशन होने चाहिए और खूब होने चाहिए क्योंकि जनसत्ता, धनसत्ता और दूसरी तरह की सत्ताओं में फैले भ्रष्टाचार को बेनकाब करने का यही सबसे ज़्यादा धारदार और कारगर हथियार है। ये विचार  स्टिंग ऑपरेशन पर ब्रॉडकास्कटिंग क्लब ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में व्यक्त किए गए। विभिन्न शिक्षा संस्थानों में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्टिंग ऑपरेशन के पाठ पढ़ाने आए तमाम विशेषज्ञों ने स्टिंग ऑपरेशन की ज़रूरत पर बल देते हुए ये भी कहा कि इस विधा का इस्तेमाल जनहित में किया जाना चाहिए और बहुत ही सोच समझकर पूरी तैयारी एवं ज़िम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित ये कार्यशाला संभवत: स्टिंग ऑपरेशन पर आयोजित होने वाली देश में अपनी किस्म की पहली वर्कशाप थी। इसमें स्टिंग ऑपरेशन के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों से छात्रों का परिचय कराया गया।

स्टिंग ऑपरेशन होने चाहिए और खूब होने चाहिए क्योंकि जनसत्ता, धनसत्ता और दूसरी तरह की सत्ताओं में फैले भ्रष्टाचार को बेनकाब करने का यही सबसे ज़्यादा धारदार और कारगर हथियार है। ये विचार  स्टिंग ऑपरेशन पर ब्रॉडकास्कटिंग क्लब ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में व्यक्त किए गए। विभिन्न शिक्षा संस्थानों में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्टिंग ऑपरेशन के पाठ पढ़ाने आए तमाम विशेषज्ञों ने स्टिंग ऑपरेशन की ज़रूरत पर बल देते हुए ये भी कहा कि इस विधा का इस्तेमाल जनहित में किया जाना चाहिए और बहुत ही सोच समझकर पूरी तैयारी एवं ज़िम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित ये कार्यशाला संभवत: स्टिंग ऑपरेशन पर आयोजित होने वाली देश में अपनी किस्म की पहली वर्कशाप थी। इसमें स्टिंग ऑपरेशन के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों से छात्रों का परिचय कराया गया।

पाँच सत्रों में बंटी इस कार्यशाला की शुरूआत वैचारिक चर्चा से हुई। वरिष्ठ पत्रकार और लिंगैंया विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम कश्यप ने बहुत ही कसे हुए संबोधन में स्टिंग आपरेशन का समर्थन किया और कहा कि केवल नेताओं को निशाना बनाना ठीक नहीं, इसका दायरा समाज के दूसरे हिस्सों तक फैलाया जाना चाहिए। सुपरिचित चुनाव विश्लेषक यशवंत देशमुख का कहना था कि अब ये सवाल उठाना ही ग़लत है कि स्टिंग ऑपरेशन होना चाहिए या नहीं। उन्होंने स्टिंग आपरेशन का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुकेश कुमार ने स्टिंग आपरेशन की सीमाओं की तरफ ध्यान खींचा और इस ज़रूरत को रेखांकित किया कि स्टिंग ऑपरेशन के विधिवत प्रशिक्षण की ज़रूरत क्यों है। टाइम्स फाऊंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव पी सी पांडेय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि छात्रों को स्टिंग ऑपरेशन की विधा का सही ढंग से समझना और सीखना चाहिए। सत्र का संचालन कर रहे बीसीआई के एक्ज़ीक्यूटिव प्रेसीडेंट ओंकारेश्वर पांडेय़ ने कहा कि स्टिंग आपरेशन के बारे में पत्रकारिता के छात्रों की समझ को पूरी तरह से विकसित करने की ज़रूरत है ताकि भविष्य में वे इसका सही ढंग से इस्तेमाल कर सकें।

वर्कशाप

कार्यशाला में छात्रों को स्टिंग ऑपरेशन के हर पहलू से अवगत कराया गया। सुपरिचित टीवी के एंकर मनोज रघुवंशी और इंडिया न्यूज़ के डिप्टी डायरेक्टर (न्यूज़) रह चुके अनुरंजन झा ने छात्रों को स्टिंग आपरेशन की बारीकियाँ बताईं। मनोज रघुवंशी ने बहुत सारे उदाहरण देकर बताया कि स्टिंग आपरेशन पूरी तैयारी और योजना के साथ करना चाहिए, अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तो स्टिंग आपरेशन करने के अवसर बहुत बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि सरकारें खुद ही कह रही हैं कि स्टिंग आपरेशन करो और इनाम लो। अनुरंजन झा ने विजुअल प्रस्तुति के ज़रिए रिपोर्टिंग के गुर तो बताए ही, साथ ही इस बात पर भी ज़ोर दिया कि रिपोर्टर को तकनीक, ख़ास तौर पर कैमरे के संचालन की जानकारी होना कितना महत्वपूर्ण है।

जयपुर से आए वॉयस ऑफ इंडिया के ब्यूरो प्रमुख श्रीपाल शक्तावत ने राज्य में किए गए कुछ बड़े स्टिंग आपरेशन के अनुभवों को छात्रों के साथ बाँटा। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण परीक्षण पर स्टिंग आपरेशन करते वक्त चार जगहों पर उनकी टीम की पोल वर्कशाप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारभी खुल गई थी। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के तांत्रिक अनुष्ठान के स्टिंग आपरेशन की पूरी प्रक्रिया का रोचक ढंग से खुलासा किया।  कई चैनलों में काम कर चुके संजीव चौहान ने भी छात्रों को अपने अनुभव बताए और कहा कि स्टिंग आपरेशन बहुत ही ठंडे दिमाग से धैर्य के साथ किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इसमें दिल और दिमाग दोनों का काम पड़ता है और जो एक भी मामले में कमज़ोर होता है वह कामयाब नहीं हो सकता।

वर्कशाप के अंतिम सत्र में विभिन्न शिक्षा संस्थानों की नामी हस्तियाँ जुटीं। आई एम एस के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख देवेश किशोर, जागरण पत्रकारिता संस्थान के जे एस शरण, खालसा कॉलेज के प्रो.एच.एन. गिल के अलावा इस सत्र के एक प्रमुख आकर्षण अपराध के कार्यक्रम के जाने माने एंकर राघवेंद्र मुद्गल रहे। उन्होंने बहुत ही ख़ास अंदाज़ में कुछ स्टिंग ऑपरेशन का ज़िक्र अनुरंजन झाकरते हुए कहा कि इसके लिए ख़ास तरह का जज़्बा चाहिए होता है। इस सत्र का संचालन कर रहे दूरदर्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर और बीसीआई के महासचिव पी एन सिंह ने कहा कि उनका संगठन इस तरह की और भी वर्कशाप तो आयोजित करेगा ही, साथ ही एक बड़ा उत्सव भी आयोजित करेगा, जिसमें बड़े पैमाने पर पत्रकारिता के छात्रों की भागीदारी रहेगी। देश के पंद्रह प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के करीब 125 छात्रों के लिए ये एक बहुत बड़ा अवसर था। उन्हें स्टिंग आपरेशन के बारे में टीवी जगत के जाने-माने विशेषज्ञों के ज़रिए एक साथ इतनी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण मिला। शायद इसीलिए उन्होंने और उनके प्राध्यापकों ने माँग की कि इस तरह की कार्यशालाएं लगातार आयोजित की जाएं।

…किसने क्या कहा….


स्टिंग ऑपरेशन का दुरुपयोग नही होना चाहिए और न हीं स्टिंग करते समय या दिखाते समय ज्लदबाज़ी से काम लेना चाहिए…. स्टिंग करना कोई आसान काम नही हैं और ऐसा करते समय अपने दिल-दिमाग को अपने वश मे रखने की भी जरुरत होती है….अब तो देश की उच्चतम न्यायालय ने भी अपने फैसले में स्टिंग ऑपरेशन को सही करार दिया है बशर्ते वो जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित हों….

अनुरंजन झा


कोर्ट स्टिंग करने वालों के नजरिये को सबसे ज्यादा महत्व देती है. कोर्ट यह समझने और देखने की कोशिश करती है कि इस काम के पीछे मकसद क्या है?  देश से अपराध और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ऐसे ऑपरेशन होते रहने चाहिए. ऐसा करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिये कि कहीं किसी अच्छे और ईमानदार आदमी की छवि न खराब हो जाए.

न्यायाधीश जे. डी. कपूर


स्टिंग करने के लिये सबसे जरुरी है कि आप अपना दिमाग शान्त रखें, अपने सूत्र से मिल रही जानकारी को सही तरीके से जांचे, कहीं भी जाने से पहले वहां से बच-निकलने के तरीकों पर भी ध्यान दें और इस बात का सदा ध्यान रखें की आपकी पहचान न ज़ाहिर हो जाए इसलिए यह जरुरी है कि ख़ुद को हमेशा कैमरे के फ्रेम से दूर रखें…. अगर आप स्टिंग ऑपरेशन नाम कमाने या पैसा बनाने के लिये करना चाहते हैं तो अपने रास्ते बदल लीजिए क्योंकि पत्रकारिता और खासकर स्टिंग इसलिए नही है. अगर आप इस फ़ील्ड में आना चाहते हैं तो अपने आप को कांटों पर दौड़ने के लिए तैयार कर लीजिये…

मनोज रघुवंशी


अगर आप किसी को फांसने जा रहे हैं तो इस बात की बहुत संभावना है कि आप भी फंस जाएं इसलिए जब भी आप स्टिंग करने की सोचें तो उससे पहले अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर लें. अगर आप इस पेशे में आना चाह रहे हैं तो यह जरूरी है कि आपको अपने उपर विश्वास हो और दूसरे किसी पर भी आप आसानी से विश्वास ना करें.

संजीव चौहान


 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...