लंबे इंतजार के बाद ईटीवी के स्ट्रिंगरों को प्रबंधन ने प्रमोशन का एक सुनहरा मौका दिया है जिसके तहत बीते दिनों पटना में लगभग 15 स्ट्रिंगरों की परीक्षा ली गयी. स्ट्रिंगरों में प्रमोशन को लेकर खासा असंतोष का माहौल था क्योंकि हाल के दिनों में हुई नई नियुक्तियों में इनको दरकिनार कर दिया गया और नए चेहरों को जगह दी गयी थी.
हाल के दिनों में रांची, जमशेदपुर सहित कई ब्यूरो कार्यालयों में जगह खाली होने के बाद प्रबंधन ने नई नियुक्तियों का मन बनाया था जिसके बाद प्रबंधन को अपने स्ट्रिंगरों की याद आयी और पांच साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके स्ट्रिंगरों को लिखित परीक्षा के लिए पटना बुलाया गया. बिहार के चैनलों में नंबर वन स्थान पर काबिज ईटीवी के प्रबंधन ने हाल ही में बोनस देकर अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाया और अब स्ट्रिंगरों को प्रमोशन का मौका देकर अपने बैकबोन को मजबूत बनाने में जुट गया है.











