मौर्य टीवी में घमासान जारी है। एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हर तरीके का सहारा लिया जा रहा है। भड़ास4मीडिया के पास लगातार ऐसी मेल आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि मौर्य टीवी को लांच न कराने देने के लिए एक लाबी जमकर सक्रिय है। ताजे घटनाक्रम के अनुसार मौर्य टीवी के विभिन्न विभागों से छह लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम इस प्रकार हैं- ग्राफिक्स के अरविंद और बबलू। आईटी के अखिलेश और नरेंद्र। प्रोग्रामिंग के धीरज और रणबीर।
सूत्रों के मुताबिक मौर्य टीवी में शुरू से लेकर अब तक नेतृत्व कई हाथों में रहने के कारण कई लोगों के जरिए नियुक्तियां की गईं। जो वरिष्ठ लोग अब इस चैनल के साथ नहीं हैं, उनके लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है। इस वजह से आपसी व अंदरुनी खींचतान चरम पर है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई लोग चैनल से बाहर हो सकते हैं। कई लोग तो अब चैनल के लांच होने पर ही संदेह व्यक्त करने लगे हैं।











