Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बलवंत जोनल हेड बने, हिमांशु के तबादले की चर्चा

नए लांच हुए रीजनल न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ का जोनल हेड बलवंत तक्षक को बनाए जाने की सूचना है। दैनिक भास्कर, पंजाब और हरियाणा के ब्यूरो चीफ बलवंत तक्षक हरियाणा के जानकार पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। वे जनसत्ता में भी काम कर चुके हैं। दैनिक भास्कर और जनसत्ता के साथ रहते हुए उन्होंने हरियाणा के मामलों पर काफी कुछ लिखा-पढ़ा। बलवंत तक्षक चंडीगढ़ में ही बैठेंगे और हरियाणा की सभी खबरों के लिए जिम्मेदार होंगे। हरियाणा के सभी स्ट्रिंगर उनके अधीन में काम करेंगे। बताया जा रहा है कि वे 13 अक्टूबर को मतदान खत्म होने के बाद ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ में औपचारिक तौर पर ज्वाइन करेंगे।

सहारा समय, ग्वालियर के ब्यूरो चीफ हिमांशु प्रियदर्शी को लेकर विरोधाभाषी खबरें मिल रही हैं। ब्यूरो चीफ हिमांशु के बारे में सूत्र दावे से कह रहे हैं कि उनका तबादला नोएडा स्थित मुख्यालय कर ग्वालियर के आफिस को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रबंधन ने ग्वालियर आफिस से सारा सामान नोएडा मंगवा लिया है। जो कुछ स्ट्रिंगर यहां कार्य कर रहे हैं वे खुद के स्तर पर खबरें भेज रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हिमांशु पर आरोपों के चलते पिछले दिनों सहारा की कर्तव्य काउंसिल की टीम जांच करने आई थी। उनके तबादले को इस जांच से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हिमांशु प्रियदर्शी से उनके तबादले के बारे में भड़ास4मीडिया ने बात की तो उन्होंने खुद का तबादला होने से इनकार किया है। उन्होंने ग्वालियर आफिस बंद किए जाने की पुष्टि तो की लेकिन उनका कहना था कि यह कार्यवाही केवल कुछ समय के लिए है। हिमांशु के मुताबिक वे ग्वालियर में ही रह रहे हैं। जांच के बारे में उनका कहना था कि उन पर जो भी आरोप लगे थे, सब निराधार पाए गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...