3 अगस्त को देश के सभी बड़े अखबारों में त्रिवेणी मीडिया ने अपने नए चैनल वायस आफ इंडिया के प्रमोशन को लेकर एक विज्ञापन प्रकाशित किया। हम खबर हैं शीर्षक के इस मीडिया कंपेन का मकसद वीओआई को खबरों के प्रति समर्पित एक गंभीर चैनल के रूप में स्थापित करना है। इसका मकसद यह बताना है कि वीओआई खबरों को सनसनीखेज नहीं बनाता बल्कि उसे खबर के रूप में ही दिखाता है।
देश के सभी बड़े प्रिंट मीडिया हाउसों दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, गुजरात समाचार, अमर उजाला आदि में यह विज्ञापन तीन अगस्त को प्रकाशित हुआ। त्रिवेणी मीडिया अपने हिंदी चैनल को स्थापित करने के लिए मीडिया कंपेन पर लंबा चौड़ा बजट खर्च करने की योजना बनाए है। देश 40 प्रमुख शहरों में त्रिवेणी मीडिया की तरफ से वीओआई हिंदी के लिए आकर्षक होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को भी मीडिया कंपेन के प्लान में शामिल किया गया है। इसी तरह टेलीवीजन के जरिए भी मीडिया कंपेन को आगे बढ़ाया जाएगा। त्रिवेणी के मीडिया कंपने को इंडिया न्यूज कम्युनिकेशन लिमिटेड की विज्ञापन शाखा मैका इंक ने डिजाइन किया है।











