Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राज ठाकरे मिलनसार आदमी : अमिताभ

रिटायर जनता करेगी : अभिषेक का काम ‘गुरु’ में सबसे ज्यादा पसंद : अमर सिंह मित्र नहीं, परिवार के सदस्य हैं : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि राज ठाकरे उनके मित्र और मिलनसार आदमी हैं. उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से वो राज से मिले नहीं हैं लेकिन जब मिलेंगे तो वो कहेंगे कि आपने जो कहा था उसमें ये निराधार है और अगर हमसे कुछ गलती हुई होगी तो माफी मांग लेंगे. स्टार न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम जो कहूंगा, सच कहूंगा में नेशनल अफेयर्स एडीटर दीपक चौरसिया के साथ बातचीत में अमिताभ ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बारे में पूछने पर अमिताभ ने कहा, “राहुल नौजवान हैं, उनमें बहुत जोश है और उनको मेरी तरफ से शुभकामना है.” लेकिन राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर उन्होंने कहा, “ये तो जनता बताएगी.” उन्होंने कहा कि उनके परिवार में हरिवंश राय बच्चन के समय से ही नेहरू-गांधी परिवार का मान रहा है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी उनके मित्र थे और गांधी परिवार में दुर्घटना के बाद उन्हें लगा कि उनको राजीव के पीछे खड़े होना चाहिए तो वो इलाहाबाद से लड़ गए.

मुझे राजनीति नहीं आती : उन्होंने कहा कि उस समय चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि पूरे मन से लिया था. अमिताभ ने कहा कि जब संसद में उन्हें लगा कि जनता ने उन्हें जिस काम के लिए भेजा है वो उसे कर नहीं पा रहे हैं तो उन्होंने राजनीति छोड़ दी. उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति से हार मान ली क्योंकि मुझे वो आती नहीं है.

गांधी परिवार से दूरी के कारणों पर नहीं देंगे जवाब :  जब अमिताभ से यह पूछा गया कि वो कौन सी वजह है जिसके कारण गांधी-बच्चन परिवार में दूरी आई तो उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अमर सिंह दोनों परिवार को फिर साथ ला सकते हैं तो अमिताभ का जवाब था, “अमर जी इस मंशा से वहां नहीं जाते.” उन्होंने कहा कि अमर सिंह उनके मित्र नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि अगर बच्चन परिवार के साथ जो अच्छा-बुरा होता है वो अमर सिंह पर भी उसी तरह बीतती है और जब अमर सिंह के साथ कुछ अच्छा-बुरा होता है तो वो बच्चन परिवार पर भी उसी तरह बीतती है.

रिटायर जनता करेगी : अमिताभ ने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि रिटायर जनता करेगी. उन्होंने कहा कि जब लोग कह देंगे कि बहुत देख लिया आपको, अब आप भाग जाओ तो बैठ जाएंगे. उन्होंने कहा कि एक बार नब्बे के दशक में उन्होंने चार-पांच साल की छुट्टी ली थी लेकिन इसके बावजूद वो नहीं कर पाए जो वो करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि फिर एक दिन वो यश चोपड़ा के पास गए और उनसे कहा कि वो फिल्म करना चाहते हैं और मोहब्बतें फिल्म में काम किया. उन्होंने कहा कि फिर उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में काम किया और इससे हुई कमाई से एबीसीएल के नाकाम होने के कारण खुद पर चढ़े कर्ज को चुकता किया.

फिर डुबकी लगाने में बहुत कष्ट हुआ :  उन्होंने कहा कि पांच साल की छुट्टी के बाद जब वो लौटे तो बॉलीवुड में बहुत पानी बह चुका था और उन्हें फिर से डुबकी लगाने में बहुत कष्ट उठाना पड़ा. अमिताभ ने बताया कि एबीसीएल को शुरू करने के लिए जब उन्हें पैसों की जरूरत हुई तो उन्हें 15 करोड़ और जया बच्चन को 3 करोड़ का आंककर 18 करोड़ का कर्ज दिया गया था. अमिताभ ने कहा कि एबीसीएल से उन्हें कॉरपोरेशन और वित्तीय क्षेत्र का अनुभव मिला और अब वो कोई भी फैसला सोच-समझकर, सलाह लेकर ही करते हैं जिसके अभाव में एबीसीएल दिवालिया हो गई थी.

रियलटी शो में काम नहीं कर सकता : अमिताभ ने कहा कि वो रियलटी शो में काम नहीं कर सकते क्योंकि वो खुद को इसके लायक नहीं मानते. उन्होंने कहा कि 84 दिन तक बिना अखबार, बिना फोन, परिवार से दूर रह पाना और फिर नोंक-झोंक उनके वश की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि वो इस समय रियलटी शो को बहुत नजदीक से देख रहे हैं और उनका मानना है कि इनमें हिस्सा लेना बहुत ही मुश्किल काम है.

“गुरु” वाले अभिषेक सबसे ज्यादा पसंद : अमिताभ ने कहा कि अभिषेक बच्चन की फिल्मों में उन्हें “गुरु” का काम सबसे ज्यादा पसंद आया. उन्होंने कहा कि अभिषेक को कम समय में ही इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका मिल गई जिसे उन्होंने बखूबी पेश भी किया.

मिले तो अच्छा, न मिले तो और अच्छा : अमिताभ ने कहा कि अगर कोई कलाकार यह कह दे कि उसने सब कुछ कर लिया है तो उसकी मौत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि एक कलाकार के मन में अधूरापन अच्छा होता है क्योंकि आपमें कुछ और करने की भूख बची रहती है. उन्होंने कहा कि उनके पिताजी ने सिखाया था कि चाही हुई चीज मिल जाए तो अच्छा और न मिले तो और भी अच्छा क्योंकि फिर तो वो ईश्वर की इच्छा होगी.

न टीवी छोटा और न फिल्म बड़ी : अमिताभ ने कहा कि टीवी का पर्दा न तो छोटा है और न फिल्म का पर्दा बहुत बड़ा. दोनों जगह लोग कलाकार रचनात्मक काम करते हैं और पूरी मेहनत से करते हैं. उन्होंने कहा कि वो वही विज्ञापन करते हैं जो उन्हें उचित लगता है. उन्होंने कहा कि वो शराब, सिगरेट या तंबाकू का सेवन नहीं करते इसलिए इनका विज्ञापन भी नहीं करते. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...