Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘हिंदुस्तान’ के पत्रकार लोकेश पंडित पर हमला

दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार और मेरठ प्रेस क्लब के महामंत्री लोकेश पंडित व उनके भाई मुनेश पंडित पर कुछ लोगों ने हमला कर इन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है। लोकेश पंडित की लाइसेंसी रिवाल्वर भी हमलावर लूट ले गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पत्रकार लोकेश पंडित अपने भाई मुनेश के साथ कार से मेरठ स्थित हिंदुस्तान आफिस आ रहे थे। जब वह दौराला रेलवे फाटक के करीब पहुंचे तो पीछे से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोकेश और उसके भाई मुनेश ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से विरोध जताया तो कहासुनी हो गई।

इसी बीच चालक के एक दर्जन से ज्यादा साथी आ गए और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोकेश ने बताया कि उसने आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर किए। इस दौरान हमलावरों ने उससे रिवाल्वर छीन ली। दोनों भाइयों को पीटकर हमलावर भाग गए। लोकेश का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी रिवाल्वर लूट ली और उससे फायरिंग भी की। इसमें एक गोली ठेला चालक सलीम के पैर में लग गई, जिसमें वह घायल हो गया। तीनों घायलों को आनंद हास्पिटल भेज दिया गया। घायल पत्रकार लोकेश को देखने के लिये जिलाधिकारी भुवनेश कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिवाल्वर बरामद हो गई है। इधर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...