हरिभूमि, रायपुर के सिटी डेस्क के इंचार्ज संजीव शुक्ल ने एसोसिएट प्रोडूयूसर के पद पर जी न्यूज 24 घंटे छत्तीसगढ़ ज्वाइन किया है। संजीव पूर्व में ईटीवी से जुड़े रहे हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों माध्यमों में संजीव ने अच्छा काम किया है। इसी तरह लोकमत समाचार, औरंगाबाद में कार्यरत प्रियंका कौशल रिपोर्टर के रूप में रायपुर में जी के साथ जुड़ी हैं। इसी टीम में रायपुर के ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में ऋचा सिंह और संतकुमार शुक्ल ने भी काम शुरू कर दिया है। जतिन दुबे ने दैनिक भास्कर का दामन छोड़कर जी में एचआर विभाग में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम संभाल लिया है। इस समाचार चैनल के सितंबर के पहले सप्ताह में लांच होने की संभावना है।
इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले एक महीने से लगातार भर्तियां चल रहीं हैं और अब तक दो तिहाई से ज्यादा स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। इस चैनल में प्रिंट मीडिया के बैकग्राउंड वाले कई लोगों को इलेक्ट्रानिक मीडिया की पारी शुरू करने का मौका दिया गया है।











