आगरा के वरिष्ट पत्रकार अमी आधार निडर को ‘पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया गया। इस आशय की घोषणा भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ के अर्न्तगत स्थापित ‘पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान समिति’ के संयोजक डॉ गणेश दत्त सारस्वत ने की।
20 सितम्बर को उन्नाव इसथित निराला प्रेचाग्रह में श्री निडर को उनकी पुस्तक ‘समाचार संकल्पना और अनुवाद’ एवम पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए 5000 रुपए, श्री मिश्र का साहित्य, शाल, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह पूर्व डीजीपी महेश चन्द्र द्विवेदी और पूर्व मंत्री ह्रदय नारायण दीक्षित ने प्रदान किये। श्री निडर को इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार’ तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘बाबुराव विष्णु पराडकर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।











