Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुकाती अमर उजाला पहुंचे, अनिल शर्मा आगरा गए

रजनीकांत ने आई नेक्स्ट छोड़ा : खबर है कि पंकज मुकाती ने अमर उजाला, नोएडा में डिप्टी एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। मुकाती ने पिछले दिनों राजस्थान पत्रिका समूह से इस्तीफा दे दिया था। वे पत्रिका के साथ कई वर्षों से थे। उन्होंने इंदौर में पत्रिका को लांच कराया। उसके बाद उनका तबादला जयपुर, फिर दिल्ली के लिए कर दिया गया। तबादले पंकज को रास नहीं आए। वे पत्रिका समूह से इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत की तैयारी में जुट गए थे। पत्रिका में मुकाती कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

सूचना है कि अमर उजाला, नोएडा के यूनिट हेड अनिल शर्मा का तबादला आगरा कर दिया गया है। वे आगर में यूनिट हेड के रूप में काम संभालेंगे। आगरा में यूनिट हेड का पद श्रीश सिन्हा के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था। अनिल शर्मा का कुछ ही महीनों पहले देहरादून से नोएडा तबादला किया गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि नोएडा यूनिट हेड का काम अब कौन संभालेगा।

आई नेक्स्ट, पटना में कार्यरत रजनीकांत पाण्डेय ने इस्तीफा देकर नई पारी प्रभात खबर के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में शुरू करने जा रहे हैं. रजनीकांत इससे पहले आई नेक्स्ट, कानपुर में फीचर में थे। बाद में उनका ट्रान्सफर पटना के लिए कर दिया गया। रजनीकांत दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं। प्रभात खबर के साथ उनकी ये दूसरी पारी है। इससे पहले 2005-06 में वो प्रभात खबर, धनबाद में काम कर चुके हैं। प्रभात खबर में उन्हें इंटरटेनमेंट सेक्शन का जिम्मा दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...