Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘बिजनेस वीक’ का नया मालिक- ब्लूमबर्ग

मैकग्रा हिल कंपनी की तरफ से प्रकाशित दुनिया की मशहूर वीकली बिजनेस मैग्जीन ‘बिजनेस वीक’, इसके पोर्टल ‘बिजनेस वीक डॉट कॉम’ और अन्य परिसंपत्तियों-उत्पादों को न्यूयार्क के मेयर रहे माइकल ब्लमूबर्ग की ओर से स्थापित आर्थिक समाचार एजेंसी ‘ब्लूमबर्ग’ ने खरीद लिया है। ‘ब्लूमबर्ग एल.पी.’ दुनिया के वित्तीय पेशेवरों के लिए खबरें व सूचनाएं पहुंचाने वाली अग्रणी कंपनी है। ब्लूमबर्ग ने हाल ही भारत के एक बिजनेस टीवी में हिस्सेदारी खरीदी है। ‘बिजनेस वीक’ के सौदें की शर्तो के बारे में कोई आधिकारिक ब्योरा नहीं दिया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि पत्रिका को खरीदने के लिए लगभग 50 लाख डालर की कीमत अदा की गई है। एक ब्लॉगस्पॉट पर भी 20 से 50 लाख डॉलर के बीच सौदा होने का दावा किया गया है। कारोबार की दुनिया की इस मशहूर पत्रिका ‘बिजनेस वीक’ की कुल प्रसार संख्या लगभग 921,000 है।

बिजनेस वीक का नया चेयरमैन ब्लूमबर्ग के चीफ कंटेंट आफिसर नार्मन पर्ल्सटाइन को बनाया गया है। वे दोनों कंपनियों के बीच अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी पूरा कराएंगे। नार्मन पर्ल्सटाइन ने पिछले साल ही ब्लूमबर्ग ज्वाइन किया। वे ‘द वाल स्ट्रीट जरनल’ के मैनेजिंग एडिटर और ‘टाइम’ के इडिटर-इन-चीफ रहे चुके हैं। ‘बिजनेस वीक’ मैग्जीन की शुरुआत 1929 में की गई थी। 140 देशों में पढ़ी जाने वाली इस मैग्जीन के कई देशों में स्थानीय भाषा में स्थानीय संस्करण भी प्रकाशित होते हैं। आर्थिक खबरों की अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग का कहना है कि वह इस साल के आखिर तक इस पत्रिका को अपने नियंत्रण में लेगा और इसका उपयोग कारपोरेट जगत के उच्च लोगों तक पहुंचने में किया जाएगा।

ब्लूमबर्ग एलपी के प्रेसीडेंट डेनियल एल. डाक्टरआफ का कहना है कि बिजनेस वीक के अधिग्रहण से हमारे ब्लूमबर्ग टर्मिनल, टेलीविजन, आनलाइन और मोबाइल उपभोक्ताओं को बहुत ज्यादा लाभ होने वाला है। ब्लूमबर्ग एलपी के चेयरमैन पीटर टी. ग्राउर के मुताबिक बिजनेस वीक के अधिग्रहण से ब्लूमबर्ग के आनलाइन, टीवी और मोबाइल प्रोडक्ट मजबूत होंगे। ब्लूमबर्ग न्यूज के एडिटर इन चीफ मैथ्यू विंकलर के मुताबिक कंपनियों और अर्थव्यवस्था के प्रति अद्वितीय नजरिया रखने वाली मैग्जीन बिजनेस वीक से ब्लूमबर्ग न्यूज सर्विस को जबर्दस्त फायदा मिलने वाला है। इससे कई महत्वपूर्ण इंडस्ट्रीज के डिसीजन मेकर्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी। बिजनेस वीक के अनुभवी पत्रकारों को अपनी टीम में शामिल करते हुए हमें गौरव की अनुभूत हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...