Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पीपुल्स समाचार और ओमप्रकाश सिंह का साथ टूटा

पीपुल्स समाचार, भोपाल के संपादक ओमप्रकाश सिंह अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक अखबार को लेकर प्रबंधन से ओमप्रकाश के कई तरह के मतभेद थे। प्रबंधन मनमर्जी तरीके से ढेर सारे बदलाव कर रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने पीपुल्स समूह के साथ आगे काम न करने का फैसला किया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रबंधन के निर्देश पर ओमप्रकाश ने इस्तीफा दिया। ओमप्रकाश सिंह अनुभवी पत्रकार माने जाते हैं। वे धर्मयुग, जनसत्ता, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, दैनिक जागरण और राज एक्सप्रेस सरीखे अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। ओमप्रकाश टाइम्स आफ इंडिया ट्रेनिंग स्कीम के प्रोडक्ट हैं। 

उन्होंने पिछले साल दिवाली के एक-दो दिन पहले पीपुल्स समूह ज्वाइन किया था और इस दिवाली के एक-दो दिन पहले समूह से अलग हो गए। ओमप्रकाश के ही नेतृत्व में भोपाल और इंदौर में पीपुल्स समाचार का प्रकाशन हुआ। जबलपुर की लांचिंग की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और 28 अक्टूबर को यह एडिशन भी लांच हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश के जाने के बाद पीपुल्स समाचार के प्रधान संपादक महेश श्रीवास्तव सक्रिय हो गए हैं। वे भोपाल में बैठने लगे हैं और अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भड़ास4मीडिया ने ओमप्रकाश सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफा देने की पुष्टि की लेकिन इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे दिवाली मनाने परिवार के पास मुंबई जा रहे हैं और शुक्रवार को भोपाल लौटेंगे। उसके बाद आगे की योजना पर काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...