Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘कात्यायनी’ के मैनेजिंग डायरेक्टर बने माधवकांत

माधवकांत मिश्राकात्यायनी चैनल फिर से प्रारंभ करने की कवायद शुरू हो गई है। चैनल चलाने वाली कंपनी ‘वीकान मीडिया एंड ब्राडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ में वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्रा ने मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एडिटर (चैनल) के रूप में ज्वाइन किया है। सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर बाद कात्यायनी के आफिस पहुंचे माधवकांत ने ज्वाइनिंग की औपचारिकता पूरी की। बताया जा रहा है कि यह समूह कात्यायनी के बाद एक न्यूज चैनल और एक नान न्यूज चैनल लांच करने की योजना बनाए है। इन चैनलों की लांचिंग की जिम्मेदारी भी माधवकांत को दी गई है।

ज्ञात हो कि आंतरिक विवाद के बाद कात्यायनी लांच करने वाली टीम के ज्यादातर शीर्ष लोगों चैनल से अलग हो गए और प्रबंधन ने चैनल न चलाने की घोषणा कर और अग्रिम वेतन देकर कइयों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। माधवकांत की ज्वायनिंग से स्पष्ट है कि प्रबंधन ने आंतरिक विवाद बढ़ने पर सुनियोजित तरीके से चैनल लांच कराने वाली टीम से अपना पीछा छुड़ाने के बाद फिर से चैनल चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चैनल से जुड़े कुछ सूत्रों ने पहले ही यह उम्मीद जता दी थी कि प्रबंधन तात्कालिक तौर पर चैनल बंद कर आंतरिक अशांति से बचने का रास्ता तलाश रहा है। एक बार जब सभी लोगों का हिसाब हो जाएगा तो चैनल को नई टीम के जरिए री-लांच व संचालित किया जाएगा।

कात्यायनी चैनल से जुड़े माधवकांत को आध्यात्मिक चैनलों को चलाने का अच्छा-खासा अनुभव है। देश का पहला आध्यात्मिक चैनल कहा जाने वाला ‘आस्था’ चैनल को माधवकांत ने ही लांच किया। वे प्रज्ञा और साधना चैनलों में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहे। इलाहाबाद के रहने वाले माधवकांत सक्रिय पत्रकारिता में 40 वर्षों से हैं। वे स्वतंत्र भारत, विश्व मानव, पाटलीपुत्र टाइम्स, कुबेर टाइम्स के एडिटर रह चुके हैं और राष्ट्रीय सहारा के एडिटोरियल एडवाइजर है। अभी हाल-फिलहाल तक वे सनातन चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। ‘कात्यायनी’ ज्वाइन करने के लिए उन्होंने ‘सनातन’ से इस्तीफा दे दिया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...