Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दैनिक भास्कर को मिली एफआईपीबी से मंजूरी

विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने दैनिक भास्कर समूह और ट्रैवल चैनल इंटरनैशनल, यूके के दो विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर कर लिया है। भास्कर समूह ने विदेशी निवेश हिस्सेदारी बढ़ाने का आवेदन दिया था, तो ट्रैवल चैनल ने भारत में अपनी सहायक इकाई स्थापित करने के लिए आवेदन दिया था। एफआईपीबी की मंजूरी मिलने के बाद दैनिक भास्कर समूह की होल्डिंग कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड (डीबीसीएल) विदेशी हिस्सेदारी को 7.14 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी कर सकेगी। समूह की रेडियो कंपनी सिनर्जी मीडिया को भी अपनी कंपनी में मौजूदा 7.1 फीसदी की विदेशी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 17.9 फीसदी तक ले जाने की मंजूरी मिल गई है। विदेशी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिनकस का अपनी सहयोगी कंपनी क्लिफरोज इनवेस्टमेंट लिमिटेड (मॉरीशस) के जरिए डीबीसीएल में 7.14 फीसदी और सिनर्जी मीडिया में 7.12 फीसदी हिस्सा है।

प्रिंट मीडिया में विदेशी निवेश की सीमा 26 फीसदी है।  डीबीसीएल सूत्रों ने बताया कि कंपनी में विदेशी हिस्सेदारी आईपीओ पेश करने के बाद बढ़ाई जाएगी। सेबी को दी सूचना में डीबीसीएल ने बताया है कि वह 10 रुपये अंकित मूल्य वाले करीब 2.48 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। दैनिक भास्कर समूह देश के कई राज्यों में दैनिक भास्कर नामक अखबार प्रकाशित करता है। वहीं सिनर्जी मीडिया के माई एफएम नाम से देश में 17 निजी एफएम चैनल हैं। एफआईपीबी ने पूरी दुनिया में पर्यटन पर कार्यक्रम प्रसारित करने वाली ट्रैवल चैनल इंटरैनशनल को देश में अपनी शाखा स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है। इसके परिणामस्वरूप, टीआईसी 4.2 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से कंपनी शुरू करेगी। साभार : बिजनेस स्टैंडर्ड

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...