Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यादवेश कुमार अब राष्ट्रीय सहारा में

यादवेश कुमार ने राष्ट्रीय सहारा, नोएडा में चीफ मैनेजर पद पर ज्वाइन किया है। पिछले तीन दशक से हिंदी मीडिया में सक्रिय यादवेश ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विभिन्न अखबारों में प्रबंधन के शीर्ष पदों पर कार्य किया हुआ है। वे पिछले ढाई वर्षों से दैनिक जागरण, वाराणसी में महाप्रबंधक पद पर थे। उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया था। मूलतः बनारस के रहने वाले यादवेश ने करियर की शुरुआत आज अखबार से बनारस में ही की थी। वे इस अखबार में 10 साल तक रहे। इसके बाद अमर उजाला में वे कई शहरों में रहे। उन्होंने बरेली, इलाहाबाद और आगरा में अमर उजाला के लिए महाप्रबंधक पद पर सेवाएं दीं। अमर उजाला में 10 वर्षों तक पारी खेलने के बाद यहां से बाय बाय बोलकर वे दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी में महाप्रबंधक बने।

उनके नेतृत्व में वाराणसी में दैनिक हिंदुस्तान की लांचिंग हुई और इसे स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई। हिंदुस्तान में पांच वर्षों तक काम करने के बाद उन्होंने बनारस में ही दैनिक जागरण ज्वाइन किया और यहां ढाई साल रहे। यहां कुछ विवादों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब वे नई पारी शुरू कर चुके हैं। एक अगस्त को उन्होंने राष्ट्रीय सहारा ज्वाइन किया है। अभी वो नोएडा में दो महीने तक रहेंगे उसके बाद उनके नए कार्यस्थल के बारे में घोषणा की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...