बीएजी फिल्म्स के बालीवुड न्यूज और इंटरटेनमेंट चैनल ‘ई 24’ में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत संजय बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। संजय आठ महीनों से इस चैनल के साथ थे। इससे पहले वे चार साल तक इंडिया टीवी और एक साल तक वीओआई में कार्यरत रहे हैं। कुछ दिनों के लिए संजय जनसंदेश के साथ भी रहे। संजय कहां जा रहे हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। संजय का ‘ई 24’ से इस्तीफा करीब एक महीने पहले दिया।
विभूति ने देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों पीटीआई और भाषा की नौकरी को बाय-बाय बोलकर टीवी की दुनिया में पैर रख दिया है। उन्होंने इंडिया न्यूज चैनल ज्वाइन किया है। बनारस के रहने वाले और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री लेने वाले विभूति ने करियर की शुरुआत बनारस के आज अखबार से की। बाद में वे अमर उजाला, वाराणसी के हिस्से बने। पीटीआई, दिल्ली में काम करते हुए विभूति ने लंबे समय तक पार्लियामेंट समेत कई महत्वपूर्ण मौकों को कवर किया।











