हमारा हीरो स्तंभ में हिंदी मीडिया सेलेब्रिटीज का विस्तृत इंटरव्यू प्रकाशित किया जाता है। अभी तक आलोक सांवल, पुण्य प्रसून वाजपेयी और रामकृपाल सिंह से आप रू-ब-रू हुए। इस कालम के लिए विस्तृत इंटरव्यू करने के साथ उसे लिखने और तस्वीरें संयोजित करने में काफी वक्त लगता है, जो हर हफ्ते कर पाना मुश्किल होता है। साथ ही, हिंदी मीडिया सेलेब्रिटीज की इतनी संख्या भी नहीं है कि हर हफ्ते किसी एक का इंटरव्यू संभव हो सके। इन वजहों से इस कालम को अब पाक्षिक किया जा रहा है। इसके चलते मशहूर पत्रकार अजय उपाध्याय जी का विस्तृत इंटरव्यू जो आज प्रकाशित होना था, अब 15 अगस्त के दिन आएगा।
आप सभी से यह भी अनुरोध है कि हमारा हीरो कालम के लिए उपयुक्त व्यक्ति का नाम भड़ास4मीडिया को बताएं ताकि इस स्तंभ में उचित व्यक्तियों को शामिल किया जा सके।
उम्मीद है आप लोग अपना सहयोग और प्यार बनाए रखेंगे।
आभार के साथ
यशवंत सिंह (एडीटर, भड़ास4मीडिया)











