असद खान, मनीष श्रीवास्तव और बृजेश निगम पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज : आदरणीय यशवन्त भाई, मै दिलीप कुमार राव, सीएनईबी न्यूज, झांसी में संवाददाता हूं. मेरे साथ यहां के पत्रकारों ने सबसे व्यस्त चौराहे पर मारपीट व गाली गलौज की. घटना 23 अक्टूबर 2009 की है। मैंने अपने चैनल का लोगो जब न्यूज24 के संवाददाता असद खान के हाथ में देखा तो मैंने तुरन्त अपने चैनल में फोन मिला कर इस बारे में जानकारी देनी चाही. मेरे फोन करने से नाराज असद खान, मनीष श्रीवास्तव, बृजेश निगम मेरे साथ गाली गलौज करने लगे. जब मैंने गाली गलौज का विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी गई. मुझे जान से मारने तक की धमकी दी गयी.
बाद में किसी तरह इनसे बचते हुये मैं एसएसपी आवास पहुंचा. इस घटना के बाद मेरे पास धमकी भरे कई फोन भी आते रहे. झांसी के एसएसपी से फोन पर बात होने के बाद उन्होंने मुझे उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया. पुलिस ने इस मामले में मेरी शिकायत के आधार पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। असद खान न्जूज 24 के और मनीष श्रीवास्तव इंडिया न्यूज के संवाददाता है। बृजेश निगम पूर्व में एमएच1 के संवाददाता रह चुके हैं और उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का एक मामला भी दर्ज है।
दिलीप कुमार राव
सीएनईबी न्यूज
झांसी











