Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘मुझसे जबरदस्ती त्यागपत्र लिखवा लिया गया’

मनीष कुमार चौधरी एचटी के मार्केटिंग विभाग में एक्जीक्यूटिव के रूप में मथुरा जिले में काम करते थे। उनसे पिछले दिनों इस्तीफा ले लिया गया। मनीष का महसूस हुआ कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं हुआ और इसे अन्याय की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। तब मनीष ने अपनी पूरी बात लिखकर मार्केटिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय शुक्ला के पास भेज दी। इसकी एक कापी भड़ास4मीडिया के पास भी आई है, जिस हम प्रकाशित कर रहे हैं।  -एडिटर, भड़ास4मीडिया

मनीष कुमार चौधरी एचटी के मार्केटिंग विभाग में एक्जीक्यूटिव के रूप में मथुरा जिले में काम करते थे। उनसे पिछले दिनों इस्तीफा ले लिया गया। मनीष का महसूस हुआ कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं हुआ और इसे अन्याय की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। तब मनीष ने अपनी पूरी बात लिखकर मार्केटिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय शुक्ला के पास भेज दी। इसकी एक कापी भड़ास4मीडिया के पास भी आई है, जिस हम प्रकाशित कर रहे हैं।  -एडिटर, भड़ास4मीडिया


सेवा में

श्रीमान संजय शुक्ला जी

ए.वी.पी. मीडिया मार्केटिंग

एच.टी. मीडिया लिमिटेड

देहरादून

विषय- मिथ्या आरोप लगाकर जबरन त्याग पत्र लेना

महोदय,

निवेदन यह है कि मैंने दिनांक 20 नवंबर, 2008 को आगरा में एच.टी. मीडिया लिमिटेड ज्वाइन किया था। इसके पूर्व मैं दैनिक जागरण में कार्यरत था। परंतु एच.टी. मीडिया लि. जैसी सुविख्यात कंपनी से आये आफर को अपने भविष्य के लिए अच्छा मानते हुए मैंने एच.टी. मीडिया, मथुरा में ज्वाइन किया। मेरी नियुक्ति के पश्चात मथुरा में पूर्व से कार्यरत श्री समीर गौतम का स्थानांतरण आगरा कार्यालय कर दिया गया। अत: मैंने नवंबर 2008 से मार्च 2009 तक अकेले ही कार्य किया। मैंने अपने कार्यकाल के दौरान मथुरा एवं मथुरा देहात से प्रतिद्वंदी समाचार पत्रों से भी ज्यादा विज्ञापन प्रकाशित कराए। वैवाहिक, विकलांगता दिवस, चौ. चरण सिंह जन्म दिवस, नववर्ष, मायावती जन्मदिवस, 26 जनवरी, होली एवं हिन्दुस्तान मथुरा की प्रथम वर्षगांठ पर आगरा से दिये गये लक्ष्य से अधिक और अन्य समाचार पत्रों से ज्यादा विज्ञापनों का प्रकाशन कराया। इसके अतिरिक्त सरकारी विभागों के विज्ञापन जो पूर्ण रूप से अंग्रेजी समाचार पत्र में ही प्रकाशित होने थे, उनका प्रकाशन हिन्दुस्तान टाइम्स के दिल्ली संस्करण में कराया। मेरे अथक प्रयास से ही सरकारी विभागों के विज्ञापन हिन्दुस्तान में अन्य समाचार पत्र से अधिक प्रकाशित हुए। इसके अतिरिक्त मथुरा संस्करण में एक नयी स्कीम ‘मथुरा बाजार’ शुरू की  जिसका प्रकाशन आज तक हो रहा है। मेरे द्वारा हिन्दुस्तान के साथ कई नये सरकारी एवं व्यावसायिक विज्ञापनदाता जोड़े गये। मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे दिये गये सभी लक्ष्य पूरे किये गये।

महोदय, दिनांक 6 अप्रैल 2009 को श्री समीर गौतम की मथुरा वापसी के बाद मैं एवं समीर गौतम मिलकर सभी सरकारी विभागों एवं व्यावसायिक विज्ञापनदाताओं पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान हुए लोकसभा चुनावों में मैंने और समीर गौतम ने प्रात: 8 बजे से रात्रि 2 बजे तक कार्य किया। चुनाव पश्चात आगरा में श्री सुभाष माहोरी द्वारा विज्ञापन प्रबंधक का कार्य ग्रहण करने के पश्चात मुझे सरकारी एवं छोटे व्यावसायिक विज्ञापनों का कार्य भार दिया गया। चुनाव पश्चात मेरे द्वारा तकरीबन पांच लाख रुपये का सरकारी विज्ञापन प्रकाशित कराया गया जिसमें हिन्दुस्तान हिन्दी, आगरा एवं हिन्दुस्तान टाइम्स, दिल्ली के लिए विज्ञापन शामिल हैं।

महोदय चूंकि हमारे समाचार पत्र की मथुरा जनपद में प्रसार संख्या मात्र 2500 है जबकि प्रतिद्वंदी समाचार पत्र अमर उजाला का प्रसार संख्या 30000 एवं दैनिक जागरण की प्रसार संख्या 23000 है। इन परिस्थितियों में भी यह प्रयास किया गया हमारे समाचार पत्र में व्यावसायिक विज्ञापनों की मिसिंग कम से कम हो।

महोदय, दिनांक 11 जून को मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण का एक विज्ञापन हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित हुआ। इसके लिये मैं दिनांक 9 जून को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री आर. के. सिंह से मिला था। मथुरा की एक विज्ञापन एजेंसी के लोग टाइम्स आफ इंडिया के एक प्रतिनिधि के साथ उक्त विज्ञापन के लिए श्री सिंह से मिले। श्रीमान, मेरे द्वारा प्रयास से श्री सिंह ने यह विज्ञापन हिन्दुस्तान टाइम्स को दिया। विज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात इसे श्री राजकुमार गौतम यूनिक एड. द्वारा सीधे आगरा कार्यालय भेज कर प्रकाशित करा दिया गया। मुझे इसकी जानकारी श्री सिंह उपाध्यक्ष एमवीडीए द्वारा दी गयी।

महोदय विज्ञापन मेरी जानकारी में दिये बिना सीधे आगरा कार्यालय से प्रकाशित करा दिया गया और मुझ पर यह आरोप लगाया गया कि मुझे उपरोक्त विज्ञापन की जानकारी नहीं थी। महोदय, मैं आपको ऊपर बता चुका हूं कि मेरे द्वारा उपरोक्त विज्ञापन में क्या योगदान रहा। इसके पश्चात 23 जून को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का तीन पेज का एक विज्ञापन टाइम्स आफ इंडिया दिल्ली एवं अमर उजाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में प्रकाशित हुआ। श्रीमान जी, इसके पश्चात मैं और श्री समीर गौतम एचपीसीएल के मथुरा कार्यालय में जाकर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ओंकार सिंह से मिले जहां यह ज्ञात हुआ कि यह विज्ञापन मेरठ कार्यालय द्वारा जारी किया गया था। उक्त जानकारी मथुरा कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक ने श्री सुभाष माहोरी को भी दी। महोदय उक्त वाक्यों को आधार बना कर श्री सुभाष माहोरी द्वारा मुझसे जबरदस्ती त्याग पत्र लिखवा लिया गया। जबकि मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि यह विज्ञापन आगरा स्थित विज्ञापन एजेंसी मार्केट क्रेटर द्वारा लगाया गया। अत: उक्त विज्ञापन के एचटी में न प्रकाशित होने का मुख्य कारण आगरा कार्यालय का विज्ञापन एजेंसियों से अच्छे संबंधों का न होना है।

अत: आपसे मेरा विनम्र अनुरोध है मेरे साथ उचित न्याय किया जाय जिससे एच.टी. मीडिया में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपनी नौकरी को लेकर कोई संदेह न उत्पन्न हो क्योंकि एचटी मीडिया लि. एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र कंपनी है और किसी एक व्यक्ति द्वारा किये गये कार्य की वजह से समाचार पत्र की प्रतिष्ठा दाव पर न लगे।

प्रार्थी

मनीष कुमार चौधरी

एक्जीक्यूटिव, मीडिया मार्केटिंग

एचटी मीडिया, मथुरा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...