सप्ताह 44वां, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 09 तक : यह हफ्ता ‘न्यूज 24’ के लिए लंबे समय बाद खुशखबरी लेकर आया है। आखिरकार ‘न्यूज24’ सहारा के न्यूज चैनल ‘समय’ को पछाड़ने में कामयाब हो गया है। बहुत दिनों बाद ‘न्यूज24’ के लोगों का सपना पूरा हुआ। ‘समय’ इस हफ्ते पूरे 1.1 अंक गिरकर और ‘न्यूज24’ ने खुद में 0.7 अंक जोड़कर एक दूसरे की गद्दी हथिया ली। वरीयता क्रम में एक और बदलाव हुआ है। ‘डीडी न्यूज’ ने ‘तेज’ की चाल धीमी कर उससे आगे निकलने में सफलता हासिल की है। ‘न्यूज24’ और ‘डीडी न्यूज’ के आगे निकलने व ‘समय’ और ‘तेज’ के पीछे होने के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी अपने-अपने जगहों पर कायम हैं।
इस हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान ‘स्टार न्यूज’ को हुआ है। उसे पूरे डेढ़ अंक खोने पड़े हैं। सबसे ज्यादा फायदे में रहा है ‘जी न्यूज’। उसने 1.3 अंक की बढ़त लेकर अपनी टीआरपी 11.2 पर पहुंचा दी है। ‘स्टार न्यूज’ और ‘जी न्यूज’ के बीच फासला काफी कम हो गया है और अगर यही ट्रेंड रहा तो ‘जी’ आने वाले दिनों में ‘स्टार’ को पीटने में कामयाब हो जाएगा।
इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–
आज तक- 18.8 (यथावत), इंडिया टीवी- 16.7 (गिरा 0.1), स्टार न्यूज- 13.8 (गिरा 1.5), जी न्यूज- 11.2 (चढ़ा 1.3), आईबीएन7- 8.8 (गिरा 0.2), एनडीटीवी इंडिया- 8.3 (यथावत), न्यूज24 – 5.6 (चढ़ा 0.7), समय- 5.0 (गिरा 1.1), डीडी न्यूज- 4.6 (चढ़ा 0.6), तेज- 3.7 (गिरा 0.3), लाइव इंडिया- 2.1 (चढ़ा 0.1), इंडिया न्यूज- 1.3 (चढ़ा 0.4)
स्रोत: टैम, मार्केट: एचएसएम, टीजी: सीएस-15+











