Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, गाजियाबाद से पांच गए

आलोक मेहता के नेतृत्व में दिल्ली से जल्द आ रहे नई दुनिया अखबार ने दैनिक हिंदुस्तान के दिल्ली मुख्यालय में भूकंप मचाने के बाद रुख एनसीआर की तरफ कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि एनसीआर के जिलों से कम से कम 35 हिंदुस्तानियों को  नई दुनिया अपने पाले में लाएगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। पता चला है कि हिंदुस्तान, गाजियाबाद आफिस में कार्यरत पांच लोगों ने एक साथ इस्तीफा देकर नई दुनिया की नाव पर सवार हो गए हैं। इनके नाम हैं- मदन पांचाल, महमूद अली, संदीप चौधरी, कुलदीप कांबोज और शिवम गिरि। शिवम गिरि फोटोग्राफर हैं और संदीप चौधरी डिजायनर। बाकी तीन रिपोर्टर। ये लोग अभी बतौर स्ट्रिंगर के तौर पर लंबे समय से काम कर रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि ये तो अभी शुरुआत भर है। आगे आने वाले दिनों में हिंदुस्तान के कई जिलों के वरिष्ठ लोग भी नई दुनिया के साथ खड़े दिखेंगे। उधर, दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली के कर्ताधर्ताओं ने आसन्न खतरों को देखते हुए एनसीआर इलाके में पहले से ही भर्तियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिछले दिनों दो लोगों ने गाजियाबाद आफिस में ज्वाइन किया था। नई दुनिया की मुहिम को देखते हुए हिंदुस्तान का भर्ती अभियान अगले दिनों में और तेज हो सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...