Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नौजवानों से संवाद स्थापित करने में जुटे हरिवंश

हरिवंश कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच जाकर झारखंड के विकास के लिए बहस की शुरुआत कर चुके हैं.

प्रभात खबर जनचेतना अभियान : चुनाव का समय अखबारों के लिए आपाधापी का समय होता है. सनसनी, चटपटी और सूचनात्मक राजनीतिक खबरों के लिए आपाधापी का समय. विज्ञापन के जुगाड में लगने के लिए आपाधापी का समय. इस आपाधापी वाले समय में प्रभात खबर ने एक नये किस्म का अभियान चला रखा है. यह अभियान है जनचेतना अभियान और उद्देश्य है झारखंड के युवाओं को यह संदेश देना कि आज आपका राज्य यदि रसातल में चला गया है, देश में बदनाम राज्य बन गया है और भविष्य अंधकारमय दिखायी दे रहा है तो इसके लिए हम-सब जिम्मेवार हैं. इन स्थितियों से निकलना है तो एक ही रास्ता है- राजनीति से घृणा करने के फैशन से अलग होकर उसे समझना, उसके प्रति सचेत होना और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, माहौल में बदलाव लाने के लिए अधिक से अधिक मतदान अच्छे उम्मीदवारों के पक्ष में करना- करवाना. वे उम्मीदवार चाहे किसी भी दल के हों. राज्य के युवाओं को यह संदेश प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश खुद दे रहे हैं.

जन चेतना अभियान के तहत प्रधान संपादक हरिवंश राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र के कॉलेजों/शिक्षण संस्थानों में जा रहे हैं और सीधे युवाओं को संबोधित कर उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं. शिक्षण संस्थानों के अलावा सुदूरवर्ती गांवों में भी हरिवंश इस आयोजन को कर रहे हैं. इस क्रम में वे युवाओं को डिबेट के लिए आमंत्रित भी कर रहे हैं और हर जगह पर सवाल-जवाब भी हो रहा है. पिछले तीन दिनों यह आयोजन राज्य के तीन जगहों पर हो चुका है. इसकी शुरुआत 03 नवंबर को रांची के मारवाडी कॉलेज से हुई, जहां करीब 600 युवाओं ने भाग लिया. उसके बाद उसी दिन रांची वीमेंस कॉलेज परिसर में यह आयोजन हुआ. 04 नवंबर को यह आयोजन जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज और एबीएम कॉलेज में हुआ.

05 नवंबर को यह आयोजन जमशेदपुर के ही एक घोर न”सलप्रभावित गांव पटमदा में हुआ, जहां करीब 60 छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने इसमें भाग लिया. 07 नवंबर को यह आयोजन रांची के ही धुर्वा जेएन कॉलेज तथा एसएन सिन्हा इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट में होगा. 09/10 और 11 नवंबर को यह आयोजन धनबाद तथा बोकारो के विभिन्न संस्थानों व ग्रामीण इलाकों में होना है. उसके बाद संताल परगना क्षेत्र में जनचेतना अभियान चलेगा.

इस अभियान के लिए एक परचा भी तैयार किया गया है, जिसे राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभात खबर की ओर से वितरित किया जा रहा है. उसे 05 नवंबर को अखबार में भी प्रकाशित किया गया. इसके साथ ही इस अभियान के तहत प्रभात खबर ने चार वाहनों को राज्य के विविध क्षेत्रों में रवाना किया है. इन प्रचार वाहनों में राज्य की नौ वर्षों की यात्रा को अलग-अलग तरह के तैयार बैनरों के माध्यम से दिखाया गया है. प्रचार वाहन द्वारा उस परचे का भी वितरण किया जा रहा है.प्रभात खबर ने इस चुनाव के अवसर पर कई विशेष विज्ञापन तैयार करवाये हैं. जन जागरूकता के लिए हर दिन अखबार में भी विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है. साथ ही राज्य के अलग-अलग शहरों, सडकों किनारे 75 होर्डिंग्स भी किराये पर लिये गये हैं, जिस पर प्रभात खबर जन जागरण के लिए विधानसभा चुनाव से संबंधित विज्ञापन डिस्प्ले करवा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...