दैनिक भास्कर की लुधियाना यूनिट से चा पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से तीन तो दैनिक जागरण में गए हैं जबकि एक ने जनसत्ता ज्वाइन किया है। इनके नाम इस प्रकार हैं- आलोक सिंह रघुवंशी, अमरदीप गुप्ता, योगेंद्र सिंह भदौरिया और अमित कुमार। आलोक सिंह रघुवंशी और अमरदीप गुप्ता ने दैनिक जागरण, पानीपत में ज्वाइन किया है जबकि विशेष संवाददाता योगेंद्र सिंह भदौरिया ने दैनिक जागरण, गुड़गांव के साथ नई पारी शुरू करेंगे। आलोक सिंह रघुवंशी दैनिक भास्कर से पहले आई-नेक्स्ट, कानपुर की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, मेरठ से की। अमित कुमार के बारे में खबर है कि उन्होंने दैनिक भास्कर, लुधियाना से इस्तीफा देकर अब जनसत्ता, नई दिल्ली में ज्वाइन किया है।
अमित दैनिक भास्कर से पहले आज समाज, दिल्ली में कार्यरत थे। दैनिक जागरण ने एक साथ तीन लोगों को तोड़कर दैनिक भास्कर, लुधियाना को तगड़ा झटका दिया है। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर का लुधियाना संस्करण कुछ महीनों पहले ही लांच किया गया है।











