Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनलों के लिए स्व-नियमन ही बेहतर तरीका : अंबिका

सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि टीवी चैनल क्या दिखाएं और क्या नहीं, इसके लिए स्व-नियमन यानी सेल्फ रेगुलेशन ही बेहतर तरीका है. सरकार की तरफ से इस पर बातचीत का सिलसिला जारी है. उन्होंने साफ किया कि सरकार मीडिया पर कोई दबाव बनाने या नियंत्रित करने की मंशा नहीं रखती है और चाहती है कि सेल्फ रेगुलेशन प्रभावी तरीके से लागू हो. उन्होंने कहा कि चैनलों को सलाह जारी करना सरकार को भी अच्छा नहीं लगता.

सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि टीवी चैनल क्या दिखाएं और क्या नहीं, इसके लिए स्व-नियमन यानी सेल्फ रेगुलेशन ही बेहतर तरीका है. सरकार की तरफ से इस पर बातचीत का सिलसिला जारी है. उन्होंने साफ किया कि सरकार मीडिया पर कोई दबाव बनाने या नियंत्रित करने की मंशा नहीं रखती है और चाहती है कि सेल्फ रेगुलेशन प्रभावी तरीके से लागू हो. उन्होंने कहा कि चैनलों को सलाह जारी करना सरकार को भी अच्छा नहीं लगता.

फिल्मों का संग्रहालय बनाएगी सरकार : स्टार न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम जो कहूंगा, सच कहूंगा में नेशनल अफेयर्स एडीटर दीपक चौरसिया के साथ बातचीत में अंबिका सोनी ने बताया कि देश की पहली 100 फिल्मों में आज सिर्फ 10 के ही प्रिंट सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में भारतीय फिल्मों का संग्रहालय बनाने जा रही है जो अगले दो-तीन सालों में शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद ही रिलीज होती है इसलिए सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि सेंसर बोर्ड के जरिए ही फिल्म का एक प्रिंट इस संग्रहालय को मिल जाए. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आगे चलकर इस बात का अध्ययन करने में सुविधा होगी कि किस दशक या किस साल में किस तरह की फिल्में बन रही थीं.

एकजुट होकर मांग करे फिल्म उद्योग : सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि फिल्म को उद्योग का दर्जा तो मिला लेकिन उतनी अहमियत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग कुछ हद तक क्षेत्र और भाषा में बंटा हुआ है. फिल्म उद्योग को पैसे और सुविधाओं की मदद के सवाल पर अंबिका सोनी ने कहा कि दक्षिण भारत से मुंबई और भोजपुरी से बांग्ला फिल्म तक के लोगों को एकजुट होकर सरकार से मांग करनी चाहिए. उनका मंत्रालय पूरी तरह उनके साथ होगा.

कोड़ा-स्पेक्ट्रम प्रकरण से कांग्रेस की साख पर आंच नहीं : अंबिका सोनी ने इस बात को खारिज कर दिया कि मधु कोड़ा प्रकरण या स्पेक्ट्रम घोटाले के कारण कांग्रेस की साख पर आंच आई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रही है. कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार पर छाए संकट को लेकर अंबिका सोनी ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि पंद्रह दिनों से पैसे के दम पर सरकार को गिराने और बचाने की कोशिश चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा नहीं होता. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...