तीन खबरें हैं। शुरुआत बड़ी खबर से। नवभारत टाइम्स, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर फिल्म समीक्षक सुरेश शर्मा को इसी समूह के अखबार सांध्य टाइम्स, नई दिल्ली का संपादक बनाया गया है। सुरेश शर्मा को फिल्म समीक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कागद कारे समेत कई पुस्तकों का संपादन भी किया है।
हिंदुस्तान अखबार के आनलाइन पोर्टल हिंदुस्तान हिंदी डाट काम में सीनियर सब एडीटर के पद पर कार्यरत उमानाथ सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वे चीफ सब एडीटर के पद पर बिजनेस भास्कर ज्वाइन करने वाले हैं।
तीसरी खबर राजस्थान पत्रिका, बेंगलोर से। पिछले छह महीनों से छुट्टी पर चल रहे प्रवीण राणा के बारे में खबर है कि उन्होंने अब पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है।
एक दो लोग यहां से और भी छोड़ सकते हैं, ऐसा सूत्रों का कहना है। अभी हाल फिलहाल अतुल चतुर्वेदी ने पत्रिका, बेंगलोर से इस्तीफा देकर बेंगलोर में ही टाइम्स ग्रुप के बेंगलोर मिरर को ज्वाइन किया। सूत्रों का कहना है कि आंतरिक वजहों से पत्रिका, बेंगलोर से लोगों का लगातार पलायन जारी है।











