Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

पत्रकार जैगम इमाम का उपन्यास ‘दोज़ख़’ प्रकाशित

'दोज़ख़' उपन्यास का कवरपेजअमर उजाला और न्यूज 24 में काम करने के बाद इन दिनों टीवी टुडे नेटवर्क के साथ कार्यरत पत्रकार सैयद ज़ैग़म इमाम का पहला उपन्यास आ चुका है। ‘दोज़ख़’ नामक इस उपन्यास को राजकमल ने प्रकाशित किया है। यह उपन्यास मज़हब और इंसानियत के बीच चलने वाली एक अजीबोगरीब कशमकश की कहानी है। एक ऐसे लड़के कि दास्तान जिसके हिंदू या फिर मुसलमान होने का मतलब ठीक से नहीं पता। मालूम है तो सिर्फ इतना कि वो एक इंसान है जिसकी सोच और समझ किसी मजहबी गाइडलाइन की मोहताज नहीं है।

'दोज़ख़' उपन्यास का कवरपेजअमर उजाला और न्यूज 24 में काम करने के बाद इन दिनों टीवी टुडे नेटवर्क के साथ कार्यरत पत्रकार सैयद ज़ैग़म इमाम का पहला उपन्यास आ चुका है। ‘दोज़ख़’ नामक इस उपन्यास को राजकमल ने प्रकाशित किया है। यह उपन्यास मज़हब और इंसानियत के बीच चलने वाली एक अजीबोगरीब कशमकश की कहानी है। एक ऐसे लड़के कि दास्तान जिसके हिंदू या फिर मुसलमान होने का मतलब ठीक से नहीं पता। मालूम है तो सिर्फ इतना कि वो एक इंसान है जिसकी सोच और समझ किसी मजहबी गाइडलाइन की मोहताज नहीं है।

असल में इस उपन्यास की कहानी के बहाने भारतीय समाज के उस धार्मिक ताने बाने को उकेरने की कोशिश की गई है जो मजहब और नफरत की राजनीति से उभरने से पहले देश के शहरों और कस्बों की विरासत था, जहां मुसलमान अपने धर्म के प्रति सजग रहते हुए भी इस तरह के बचाव की मुद्रा में नहीं होते थे जैसे आज हैं। उपन्यास का नायक अलीम अहमद उर्फ अल्लन उसी माहौल का रुपक रचता है और अपनी सहज और स्वत स्फूर्त धार्मिकता के साथ हिंदू और मुसलमान दोनों धर्मों की सीमाओं से परे चला जाता है। उपन्यास में कम उम्र में होने वाले प्रेम की तीव्रता, एक मुस्लिम परिवार की आर्थिक तंगी, पीढ़ियों के टकराव और एक बच्चे के मनोविज्ञान का भी बखूबी अंकन हुआ है। बनारस की पृष्ठभूमि में लिखे गए इस उपन्यास में कई जगह भद्दी गालियां हैं और कहीं कहीं हालात से उपजी अश्लीलता भी लेकिन इन सबके बावजूद यह उपन्यास अपने आप में मुकम्मल है और कई बार दिल को छूता है। आंखों की कोर गीली कर जाता है।

लेखक जै़ग़म इमाम का जन्म 2 जनवरी 1982 को बनारस में हुआ। शुरुआती पढ़ाई लिखाई बनारस के कस्बे चंदौली (अब जिला) में करने के बाद 2002 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य व प्राचीन इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2004 में माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म (भोपाल, नोएडा) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली। 2004 से पत्रकारिता में हैं। ज़ैग़म इमाम को सराय सीएसडीएस (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज) की ओर से 2007 में इंडिपेंडेंट फेलोशिप दी गई। वे इन दिनों प्रेम पर आधारित अपने दूसरे को उपन्यास को पूरा करने में व्यस्त हैं। उपन्यास के अलावा कविता, गजल, व्यंग्य और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है। कई व्यंग्य कवितएं और कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...