Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुहेल ‘उजाला’ से ‘हिंदुस्तान’ गए, ‘पत्रिका’ से उषा आईं

बरेली के विज्ञापन मैनेजर और रुद्रपुर के ब्यूरो चीफ कार्यमुक्त : राजेश्वर, सुशील, समन्वय, साकेब की नई पारी : अमर उजाला से हिंदुस्तान की ओर पलायन जारी है। ताजा विकेट गिरा है सुहेल हामिद का जो अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत थे। वे यहां स्पेशल करेस्पांडेंट थे और इसी पद पर हिंदुस्तान के नेशनल ब्यूरो में ज्वाइन किया है। उधर, राजस्थान पत्रिका की उषा श्रीवास्तव ने अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो में पोलिटिकल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन कर लिया है।

बरेली के विज्ञापन मैनेजर और रुद्रपुर के ब्यूरो चीफ कार्यमुक्त : राजेश्वर, सुशील, समन्वय, साकेब की नई पारी : अमर उजाला से हिंदुस्तान की ओर पलायन जारी है। ताजा विकेट गिरा है सुहेल हामिद का जो अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत थे। वे यहां स्पेशल करेस्पांडेंट थे और इसी पद पर हिंदुस्तान के नेशनल ब्यूरो में ज्वाइन किया है। उधर, राजस्थान पत्रिका की उषा श्रीवास्तव ने अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो में पोलिटिकल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन कर लिया है।

अमर उजाला, बरेली से दो खबरें हैं। पता चला है कि विज्ञापन विभाग के चीफ मैनेजर सुमेश त्रिपाठी संस्थान से कार्यमुक्त हो चुके हैं। वे पहले अमर उजाला की मेरठ यूनिट में हुआ करते थे। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन अमर उजाला, मुरादाबाद के विज्ञापन प्रबंधक को चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन बिजनेस टारगेट को लेकर काफी सख्त मुद्रा अपनाए हुए है। एक अन्य समाचार के अनुसार अमर उजाला, बरेली में दशकों से कार्यरत वरिष्ठ कर्मी मंगली राम का ट्रांसफर इलाहाबाद यूनिट में किया गया है। मंगली राम पेजीनेशन और पीटीएस के प्रभारी के रूप में बरेली में कार्यरत थे।

अमर उजाला के रुद्रपुर ब्यूरो चीफ फणीन्द्र गुप्ता के संस्थान से कार्यमुक्त किए जाने की सूचना है। उनकी जगह दैनिक जागरण के अनुपम सिंह ने ज्वाइन किया है। अनुपम दैनिक जागरण, हल्द्वानी में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे।

नागपुर के पत्रकार राजेश्वर मिश्रा ने दैनिक युगधर्म के संपादक के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। वे नवभारत और राष्ट्रप्रकाश में कार्य कर चुके हैं। युगधर्म नागपुर में दोपहर का अखबार है।

दैनिक जागरण, नोएडा और लखनऊ से तीन लोगों के इस्तीफा देने की खबर है। नोएडा से सुशील कुमार सिंह और स‌मन्वय पांडे ने इस्तीफा दिया है तो लखनऊ से काजी सकेब ने संस्थान को बाय बोला। समन्वय राष्ट्रीय सहारा, कानपुर के हिस्से बने हैं जबकि सुशील ने राष्ट्रीय सहारा, देहरादून ज्वाइन किया है। उधर, लखनऊ जागरण से इस्तीफा देने वाले काजी सकेब ने लखनऊ में ही हिंदुस्तान संग शुरुआत की है। वे कापी एडिटर पद पर गए हैं। जागरण में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...