Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हर्ष एमडी व प्रशांत वीपी बने, बंसल ने सीओओ पद छोड़ा

राजेश का इंडिया न्यूज से इस्तीफा : न्यूज 24 के संवाददाता को धमकी : ईटीवी में दो इधर-उधर : एनडीटीवी इमेजिन के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हर्ष रोहतगी ने इस्तीफा देकर नेशनल जियोग्राफिक चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन कर लिया है। हर्ष इससे पहले स्टार इंडिया के साथ सात वर्षों तक जीएम और सीनियर वीपी के रूप में काम कर चुके हैं। वे एनडीटीवी इमेजिन में दो वर्षों से थे। हर्ष नेशनल जियोग्राफिक चैनल में निखिल मीरचंदानी की जगह लेंगे जो हाल-फिलहाल स्टार वन चैनल चले गए हैं।

राजेश का इंडिया न्यूज से इस्तीफा : न्यूज 24 के संवाददाता को धमकी : ईटीवी में दो इधर-उधर : एनडीटीवी इमेजिन के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हर्ष रोहतगी ने इस्तीफा देकर नेशनल जियोग्राफिक चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन कर लिया है। हर्ष इससे पहले स्टार इंडिया के साथ सात वर्षों तक जीएम और सीनियर वीपी के रूप में काम कर चुके हैं। वे एनडीटीवी इमेजिन में दो वर्षों से थे। हर्ष नेशनल जियोग्राफिक चैनल में निखिल मीरचंदानी की जगह लेंगे जो हाल-फिलहाल स्टार वन चैनल चले गए हैं।

इंडिया टीवी के चीफ आपरेटिंग आफिसर रोहित बंसल के बारे में सूचना है कि उन्होंने पांच साल की सेवा के बाद संस्थान को बाय बोल दिया है। मैनेजिंग एडिटर से सीओओ बने रोहित ने इंडिया टीवी में चौतरफा बैटिंग की। पहले न्यूज रूम का काम देखा, बाद में मार्केटिंग के सर्वेसर्वा बने। रोहित ने इस्तीफा क्यों दिया, इसको लेकर इंडिया टीवी में कई तरह की चर्चाएं हैं। रोहित टीओआई, टीवी18, फाइनेंसियल एक्स्प्रेस, जी न्यूज आदि जगहों पर काम कर चुके हैं। वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

नेटवर्क18 समूह की इंटरनेट और मोबाइल कंपनी वेब18 के मनोकंट्रोल डॉट कॉम के वीपी (बिजनेस एंड न्यूज प्रोडक्ट्स) बनाए गए हैं प्रशांत मेहता। वे मनीकंट्रोल डाट काम के सीओओ जायसन थामस को रिपोर्ट करेंगे। ज्ञात हो कि एशिया के सबसे बड़े व विश्व में दूसरे नंबर का फाइनेंस और बिजनेस पोर्टल मनीकंट्रोल डाट काम ने पांच नवंबर को अपने 10 वर्ष पूरे कर लिए।

ईटीवी, इंदौर में कार्यरत दिव्या गोयल का ट्रांसफर भोपाल के लिए किए जाने की सूचना है। उधर, भोपाल से राहुल को इंदौर भेजा जा रहा है। दिव्या भोपाल की रहने वाली हैं तो राहुल इंदौर के।

इंडिया न्यूज, झारखंड की टीम के साथ रांची में कार्यरत राजेश तोमर के बारे में सूचना है कि उन्होंने संस्थान से इस्तीफा देकर ईटीवी, झारखंड के साथ नई पारी शुरू की है। राजेश कई अखबारों और चैनलों में काम कर चुके हैं और पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं।

न्यूज 24 के रांची के रिपोर्टर ब्रजेश राय के बारे में खबर है कि उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मधु कोड़ा के पीएस हरेंद्र ने गोली मारने की दधकी दी है। सूत्रों के मुताबिक ब्रजेश छापे के बारे में हरेंद्र से बाइट लेने का प्रयास कर रहे थे। ज्ञात हो कि आयकर अधिकारियों ने कोड़ा के पीएस हरेंद्र से भी पूछताछ की थी और हरेंद्र के घर पर छापा भी पड़ चुका है। ब्रजेश राय हरेंद्र से पूछताछ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक हरेंद्र ने न्यूज 24 के संवाददाता से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस प्रकरण को लेकर रांची के इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों में रोष है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...