‘स्पंदन’ संस्था, भोपाल द्वारा स्थापित पुरस्कारों की श्रृंखला में प्रथम ‘परमा स्पंदन चित्रकला पुरस्कार’ बहुचर्चित चित्रकार, कथाकार एवं कवि आदित्य देव को देने का फैसला लिया गया है। पुरस्कार के तहत उनको 11 हजार रुपये की राशि, शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह दिसंबर माह में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।
आदित्य देव की कई एकल तथा समूह प्रदर्शनी लग चुकी है उनका कविता संग्रह ‘भीड़ की बर्फ’ तथा कहानी संग्रह ‘दर्द अपना अपना’ प्रकाशित हो चुका है। यह जानकारी स्पंदन संस्था की संयोजक उर्मिला शिरीष ने दिया।











