Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पहले वीओआई का सिर्फ नेशनल न्यूज चैनल लांच होगा

अमितेश और प्रभाकर ने न्यूज 24 ज्वाइन किया : अबयज खान पहुंचे पी7न्यूज : वीओआई के नोएडा स्थित आफिस में काम शरू हो चुका है। फिलहाल निदेशक अमित सिन्हा, ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय, एचआर हेड नवीन जैन समेत फाइनेंस व अन्य डिपार्टमेंट्स के कई लोग बैठने लगे हैं। जूम द्वारा अपने सारे उपकरण ले जाए जाने के बाद नए सिरे से उपकरणों की स्थापना का काम जोरशोर से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में वीओआई का सिर्फ नेशनल न्यूज चैनल लांच किया जाएगा। नेशनल न्यूज चैनल के चल जाने के बाद एक-एक कर रीजनल न्यूज चैनलों की लांचिंग की जाएगी। संभव है कि नेशनल और रीजनल न्यूज चैनलों की लांचिंग के बीच कई महीनों का वक्त लग जाए। मित्तल ब्रदर्स द्वारा चैनल को अमित सिन्हा को बेचे जाने के बाद नया प्रबंधन हर स्तर पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि फिर से किसी तरह का कोई विवाद न पैदा हो।

जानकारी के मुताबिक वीओआई के जितने भी पुराने वेंडर रहे हैं, उनसे नया प्रबंधन कोई रिश्ता नहीं रखने के मूड में है। सब कुछ नए सिरे से करने की तैयारी है ताकि वीओआई के अतीत के भूत का वर्तमान से कोई साबका न पड़े। भर्ती के मामले में बताया जा रहा है कि वीओआई के पुराने स्टाफ को प्राथमिकता के तौर पर लिया जाएगा लेकिन शुरुआत सिर्फ नेशनल न्यूज चैनल से होने के कारण सभी स्टाफ को इकट्ठे एप्वाइंट कर पाना मुश्किल होगा।

कुछ महीने बाद जब वीओआई के रीजनल चैनलों की लांचिंग का क्रम शुरू होगा, तभी वीओआई के सभी पुराने कर्मियों को एडजस्ट किया जा सकेगा। चर्चा इस बात की भी है कि पुरानी सेलरी स्ट्रक्चर को नई कंपनी में ज्वायनिंग के दौरान रिवाइज किया जाएगा और चैनल को लो कास्ट में रखने की कोशिश की जाएगी ताकि अनावश्यक आर्थिक दबाव के कारण चैनल के संचालन में कोई दिक्कत न आ पाए।

चैनल की री-लांचिंग के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जब वीओआई के निदेशक अमित सिन्हा से संपर्क किया गया तो उन्होंने चैनल लांच होने से पहले इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हम चाहते हैं कि पहले चैनल लांच हो जाए, उसके बाद ही किसी से कोई आधिकारिक बात की जाए।

एक अन्य खबर के मुताबिक दर्जनों लोगों के जाने के बाद न्यूज 24 में कुछ एक भर्तियां की गई हैं। रिपोर्टिंग टीम में अमितेश सिंह और प्रभाकर मिश्रा को रखा गया है। ये लोग आजाद और पी7न्यूज से आए हैं।

उधर, सहारा समय, आज तक, न्यूज 24 और वायस आफ इंडिया में काम कर चुके अबयज़ खान के बारे में सूचना है कि उन्होंने पी7न्यूज़ चैनल ज्वाइन कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...