Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आधी दुनिया : दिक्कतों से निकलने का दरवाजा है इधर

महिलाएं यानी आधी दुनिया… इस दुनिया की अपनी दिक्कतें होती हैं… अपने सुख-दुख होते हैं… जिसे उनके जैसा ही कोई समझ-बूझ पाता है और सुलझा पाता है…. इस आधी दुनिया को अपना चौबीसों घंटे का एक सच्चा दोस्त मिल गया है…. फोकस टीवी के रूप में… आधी दुनिया की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी, दुनायादारी वाली या देह वाली, हर तरह की दिक्कतों का चुटकी बजाकर हल निकालना इस दोस्त का शगल है… विश्वास नहीं हो रहा… तो चलिए हम बताते हैं…. 

महिलाएं यानी आधी दुनिया… इस दुनिया की अपनी दिक्कतें होती हैं… अपने सुख-दुख होते हैं… जिसे उनके जैसा ही कोई समझ-बूझ पाता है और सुलझा पाता है…. इस आधी दुनिया को अपना चौबीसों घंटे का एक सच्चा दोस्त मिल गया है…. फोकस टीवी के रूप में… आधी दुनिया की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी, दुनायादारी वाली या देह वाली, हर तरह की दिक्कतों का चुटकी बजाकर हल निकालना इस दोस्त का शगल है… विश्वास नहीं हो रहा… तो चलिए हम बताते हैं…. 

क्या आप सोच सकते हैं कि एक घरेलू महिला जिसका हाथ रसोई में साधारण-सा जला हो, वो कभी किसी प्लास्टिक सर्जन के पास बाकायदा एप्वाइंटमेंट लेकर मोटी फीस चुकाकर उनसे इलाज या सर्जरी करवाएगी….. नहीं ना…. या फिर करवाचौथ के समय पूरे रस्मों रिवाज़ और घर की ज़िम्मेदारी को छोड़कर वो ऐन वक्त पर किसी महंगी ब्यूटीशियन से इसलिए मिलेगी कि उसे ये जानना है कि वो सुंदर कैसे लगे… उस पर क्या जंचेगा और क्या नहीं……. या फिर घरेलू हिंसा की या दहेज की मांग से प्रताड़ित एक डरी-सहमी औरत घरवालों से बचकर पुलिस चौकी या वकील के दफ्तर के चक्कर काटेगी……. क्या ये संभव है….. नहीं ना….. इन परेशानियों को जड़ से मिटाना शायद मुमकिन ना हो….. लेकिन अब ये आसान ज़रूर हो गया है….. एशिया के पहले महिला न्यूज़ एवं करंट अफेअर्स चैनल फोकस टीवी की बदौलत….

फोकस टीवी का शो ‘फोकस काउंसिल’ अपने दर्शकों के लिए आसान रास्ता बन गया है….. सोमवार से शुक्रवार, सुबह साढे़ ग्यारह से बारह बजे तक लाईव आने वाले इस शो पर त्वचा कि खूबसूरती निखारने से लेकर डेंगू से बचाव, बच्चों के एडमिशन में प्रोब्लम्स, वोकेशनल कोर्सेस, सीब्लिंग रायवल्री से लेकर मेंटेनन्स एक्ट और डिवोर्स लॉज़ जैसे मसलों पर काउंसिलिंग की जाती है……

यूं तो फोकस टीवी पर हर शो महिलाओं को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है लेकिन ‘फोकस काउंसिल’ एक ऐसा लाईव शो है जिसमें घर बैठे एक महिला अपनी समस्याओं का हल सीधे एक्सपर्ट्स से फोन पर सवाल करके पा सकती है…..’फोकस काउंसिल’ में लीवर डिज़ीज… पोस्ट प्रेग्नेंसी प्रोब्ल्म्स…. मेनोपॉज़…. डेलिवरी कांप्लीकेश्न्स….. ब्रेस्ट कैंसर…. ओवेरीयन कैंसर… जैसे मेडिकल टॉपिक्स पर मेडिकल फील्ड के एक्सपर्ट्स गायनेकोलोजिस्ट… प्लास्टिक सर्जन…. कैंसर स्पेशियालिस्ट से सीधे बात करने का मौका मिलता है… और सीधे सवाल का जवाब जाना जा सकता है……

इसके साथ ही ..बालों की देखभाल…. मेकअप टिप्स… फर्स्ट क्रश जैसे हल्के-फुल्के विषयों पर भी काउंसिलिंग की जाती है… साथ ही होमोसेक्सुअलिटी… इनसेंसुयस रिलेशनशिप…. रेप विक्टिम्स काउंसिलिंग जैसे संवेदनशील मसलों पर भी आप सीधे एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं…. इस शो की खासियत है कि ये ब्यूटी, मेडिकल, लीगल, सोशल, रिलेशनशिप्स, चाइल्ड प्रोब्लम्स जैसे तमाम मसलों पर घर बैठे काउंसिलिंग की सुविधा मुहैय्या कराता है और दर्शकों के सवालों के जवाब देने के लिए लीगल एडवायज़र्स, डॉक्टर्स, सोशल एक्टिविस्ट्स, सायकॉलोजिस्ट्स, मैरेज काउंसेलर्स जैसे स्पेशलिस्ट्स मौजूद होते हैं……

शायद इसीलिए फोकस टीवी के इस शो ‘फोकस काउंसिल’ में देश भर के दर्शक अपनी समस्याओं का हल पाने के लिए फोन कर रहें है… साथ ही अब विदेशी दर्शक भी इससे जुड़ने लगे हैं….. किसी कारणवश अगर दर्शक सवाल नहीं पूछ पाया या हिचकिचा रहा है… तो मेल पर एक्सपर्ट के ज़रिए उनके जवाब देने की कोशिश होती है… अब तक सौ से ज्य़ादा एपीसोड्स पूरे कर चुके इस शो की सफलता देखकर ये कहा जा सकता है कि ‘एंपावरिंग वुमन’ का नारा लेकर शुरू किए गए फोकस टीवी ने अपने वादे के मुताबिक महिलाओं के हित के लिए बहुत कुछ करने की ठान ली है और ‘फोकस काउंसिल’ के ज़रिए ये साबित होता है कि फोकस टीवी अपनी बात पर कायम है….. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...