Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई में तख्ता पलट

ब्रेकिंग न्यूज 

त्रिवेणी ग्रुप के मीडिया प्रोजेक्ट के ग्रुप एडीटर रामकृपाल सिंह को अब ग्रुप डायरेक्टर न्यूज बना दिया गया है और उनकी जगह रविशंकर को ग्रुप एडीटर बनाया गया है। एचआर की तरफ से भड़ास4मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक त्रिवेणी मीडिया के लक्जरी चैनल मिलनेयर को हेड कर रहे रविशंकर अब वीओआई समेत पूरे मीडिया प्रोजेक्ट के हेड होंगे और उनका पद ग्रुप एडीटर का होगा। रामकृपाल सिंह  के अनुभवों का इस्तेमाल सलाहकार के रूप में लिया जाएगा और उनका नया पद ग्रुप डायरेक्टर न्यूज का होगा। इस आंतरिक बदलाव के बाबत वीओआई के सभी लोगों को एक मेल जारी करके सूचित भी कर दिया गया है।  

ब्रेकिंग न्यूज 

त्रिवेणी ग्रुप के मीडिया प्रोजेक्ट के ग्रुप एडीटर रामकृपाल सिंह को अब ग्रुप डायरेक्टर न्यूज बना दिया गया है और उनकी जगह रविशंकर को ग्रुप एडीटर बनाया गया है। एचआर की तरफ से भड़ास4मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक त्रिवेणी मीडिया के लक्जरी चैनल मिलनेयर को हेड कर रहे रविशंकर अब वीओआई समेत पूरे मीडिया प्रोजेक्ट के हेड होंगे और उनका पद ग्रुप एडीटर का होगा। रामकृपाल सिंह  के अनुभवों का इस्तेमाल सलाहकार के रूप में लिया जाएगा और उनका नया पद ग्रुप डायरेक्टर न्यूज का होगा। इस आंतरिक बदलाव के बाबत वीओआई के सभी लोगों को एक मेल जारी करके सूचित भी कर दिया गया है।  

मेल में रामकृपाल सिंह को प्रमोट कर ग्रुप एडीटर से ग्रुप डायरेक्टर न्यूज बनाए जाने की बात कही गई है लेकिन अंदरखाने के सूत्रों का कहना है कि यह एक तरह से तख्तापलट है। इसका साफ-साफ मतलब यही होता है कि रामकृपाल को साइडलाइन कर रविशंकर को वीओआई समेत सभी चैनलों का बॉस बना दिया गया है।

इस बदलाव की पुष्टि त्रिवेणी मीडिया के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने भी की। बाद में एचआर के प्रतिनिधि ने भड़ास4मीडिया को बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि अभी कई बदलाव प्रक्रिया में हैं जिसकी जानकारी बाहर नहीं दी जा सकती।

इससे साफ जाहिर है कि  वायस आफ इंडिया में सब ठीक नहीं चल रहा है। वीओआई के सूत्रों का साफ कहना है कि इंडिया न्यूज के बाद अब वीओआई भी आयाराम गयाराम का बड़ा अखाड़ा बनने जा रहा है। जिस तरह से रामकृपाल को साइडलाइन कर रविशंकर को बॉस बना दिया गया है और रविशंकर ने अपने शुरुआती मेल में ही वीओआई वालों से साफ साफ कह दिया है कि वीओआई कोई धर्मशाला नहीं है। यहां जो काम नहीं करेगा उसकी खैर नहीं। इसी तरह रविशंकर ने ओपेन मीटिंग में सबको धमकाने के अंदाज में कहा,  मैं बेहद बदतमीज हूं और किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करता।  ग्रुप एडीटर रविशंकर ने जो रुख दिखाया है उससे वीओआई के समझदार व शिष्ट लोग यहां से निकल लेने में ही भलाई समझने लगे हैं। रही सही कसर त्रिवेणी ग्रुप के मालिक ने पूरी कर दी। उन्होंने भरी मीटिंग में ‘ठोंक दूंगा’ की बात कह कर अपने असली चेहरे का खुलासा कर दिया। इससे स्तब्ध वीओआई मीडियाकर्मी इस नए शुरू हुए चैनल के भविष्य के बारे में अभी से  कयास लगाने लगे हैं।

‘बाकी सब भ्रम, हम हैं खबर’ की टैगलाइन के साथ देशभर में अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग का अभियान चलाए वायस आफ इंडिया उर्फ वीओआई के अंदरखाने पक रही खिचड़ी ने इसके गैर-पेशेवर होने का खुलासा करते हुए संकेत दे दिया है कि यह न्यूज चैनल निकट भविष्य में तो पटरी पर आने से रहा। जिस अंदाज में इस चैनल के मालिक, ग्रुप एडीटर और सीईओ बर्ताव व व्यवहार कर रहें हैं उससे एकचीज पूरी तरह स्पष्ट है कि अब इस चैनल का भी भगवान ही मालिक है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...