Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

छत्तीसगढ़ के जर्नलिस्ट किरीट दोशी का निधन

किरीट दोशीसीनियर जर्नलिस्ट किरीट दोशी का आज सुबह रायपुर में देहांत हो गया। वे 70 वर्ष के थे। हिंदी, गुजराती, अंग्रेजी और आदिवासी बोली हल्बी में पारंगत दोशी ने एमए और एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 16 जुलाई 1962 को जगदलपुर के त्रिभाषी (हिंदी, हल्बी, अंग्रेजी) साप्ताहिक दंडकारण्य समाचार से पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की। इसमें सन 1962 से 1974 तक काम किया। उसके बाद रायपुर के सांध्य दैनिक ‘रायपुर संदेश’ का बस्तर संवाददाता बनकर काम किया। नई दुनिया, पैट्रियट, पीटीआई, समाचार, आकाशवाणी, यूएनआई जैसे अखबारों, न्यूज एजेंसियों के बस्तर संवाददाता के रूप में काम करने के बाद दोशी ने 1981 से 1990 तक ‘साप्ताहिक बस्तर टाइम्स’ का प्रकाशन जगदलपुर से किया।

वे दिल्ली से प्रकाशित जनसत्ता से बस्तर संवाददाता के रूप में 1984 से 1991 तक जुड़े रहे। 1991 में दोशी दिल्ली आ गए और आब्जर्वर में नियमित रूप से लेखन करने लगे। बाद में वे इंदौर के दैनिक चेतना के दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। वे लंबे समय से रायपुर में रहकर स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...