फरीदाबाद में वर्ष 1982 से पत्रकारिता कर रहे संजय कपूर ने अब दैनिक आज समाज अखबार ज्वाइन कर लिया है। वे यहां बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम देखेंगे। संजय कपूर इससे पहले दैनिक वीर अर्जुन, दैनिक हिंदुस्तान, हरिभूमि, दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी अंबाला जैसे अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पंजाब केसरी, शिमला के वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने इस संस्थान से इस्तीफा देकर अब फरीदाबाद में दैनिक आज समाज में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने यहां मुख्य विशेष संवाददाता के रूप में ज्वाइन किया है। रमेश शर्मा पंजाब केसरी से पहले दिव्य हिमाचल, रोजाना स्पोक्समेन जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं।
जागरण डाट काम के विक्रम प्रताप सिंह ने राजस्थान पत्रिका ज्वाइन किया
दैनिक जागरण, नोएडा में जागरण डॉट काम (इंटरनेट विभाग) में कार्यरत पत्रकार बिक्रम प्रताप सिंह ने संस्थान को बॉय-बॉय बोल दिया है। वे अब नई पारी राजस्थान पत्रिका में शुरू कर रहे हैं। वे यहां बतौर उप-संपादक काम संभाल चुके हैं। खेल में विशेष रुचि रखने वाले बिक्रम प्रताप दैनिक दैनिक जागरण में तीन वर्षो से कार्यरत थे।











